झाबुआ। ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव चल समारोह 13 अक्टूबर मे सहभागी होने के लिये रविवार को स्थानीय एमटू परिसर से भव्य निवेदन यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजय रामावत, षषिकांत वरदिया, मयंक रुनवाल, एवं भंवरसिंह राठोर ने मुख्य अतिथि के रूप में निवेदन यात्रा को केशरिया ध्वज दिखाकर विदा किया। चल समारोह को लेकर मातृशक्ति, युवा षक्ति के साथ ही नगर की सभी समााजिक एवं धार्मिक संस्थाओ मे अदम्य उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर राजगढ़ नाका मित्र मंडल के सभी युवा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति के अलावा मित्र मंडल के शैलेष दुबे, ओमप्रकाश शर्मा, विजय नायर, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, दिलीप घोटकर, अनिल कोठारी, मुजम्मिल लाला, भूपेश सिंगाड, संदीप पाल, अर्जुन चोहान, राजेन्द्र सोनी, बिट्टू सिंगार, नवनीत त्रिवेदी, सौरभ जायसवाल, बबलु शर्मा, मुकेश बंुदेला, मयंक शर्मा, एडवोकेट मुकुल सक्सेना, सनील सिंगाड, अतीक भाबर, संजय शाह, बबलु सकलेचा, सुषमा दुबे, किरण शर्मा, निर्मला झरबडे, साधना दुबे, हर्षा गिडवानी, हेमा शाह, कीर्ति पुरोहित, निवेदिता सक्सेना, एकता सोनी के अलावा बडी संख्या में गणमान्य एवं युवा तथा मातृशक्ति ने निवेदन यात्रा में भाग लिया। निवेदन यात्रा के साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए युवा वर्ग हाथो में तख्तिया लिये चल रहे थे तथा पूरे मार्ग पर सफाई कार्य भी इस दोरान किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने बताया कि निवेदन यात्रा के दोरान चल समारोह में आम जनों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी घर,दुकान प्रतिष्ठान के सामाने रंगोली बनाये एवं स्वागत बैनर लगाए। अतिथि सत्कार पुष्प कुमकुम चावल, स्वल्पाहार, जल सेवा के रूप मे कर सकते है। चल समारोह मार्ग में वाहन,तिरपाल, केबल, स्टैंड आदि हटवा ले, चल समारोह में परिवार, रिश्तेदार, आनन्दमय वातावरण बनाये रखने के लिये जरूरी है कि घर की छत एवं गैलरी में बहुत भीड नहीं करें, बच्चों को मुंडेर तथा बिजली के तारों के नजदीक नही आने देवे, बच्चो, वृद्धों एवं निशक्तजनों के बाधक न बने, यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाये रखे, केले, डिस्पोजन एवं पोलिथिन का उपयोग नही करे। एमटू परिसर से प्रारंभ हुई निवेदन यात्रा बस स्टैंड से होते हुए चन्द्रशेखर आजाद मार्ग, थांदला गेट, मेन रोड से बाबेल चोराहे होकर, जेन मंदिर होते हुए, लक्ष्मीबाई मार्ग से होकर राजवाडा चोक पहुंची। जहां नगरवासियों एवं हाट बाजार में आये गा्रमीणों से 13 अक्तुबर को आयोजन चल समारोह में सहभागी होने का अनुरोध किया गया। राजवाडा चोक से नेहरूमार्ग होते हुए निवेदन यात्रा, कालिका माता मंदिर मार्ग से होते हुए डीआरपी लाईन होते हुए राजगढनाका स्थित गरबा स्थल पर समापन हुई ।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post