झाबुआ।रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव संचालक शांतिलाल पडियार ने बताया है कि 21 नवंबर को संपन्न मतदान में प्रयोग की गई 2200 मतदान मशीने इवीएम झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिला मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। कांग्रेस ने वोटो के रूप में इन मशीनों में दर्ज ‘‘जन विश्वास’’ की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने स्तर पर भी तीनों स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डालकर चुनिंदा कांग्रेस कार्यकर्ता रात-दिन चोबीसों घंटे मतदान मशीनों की सुरक्षा की निगरानी करेंगे। यह निगरानी 24 नवंबर को मतगणना प्रारंभ होने तक लगातार जारी रहेगी। इस संबंध में कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर, झाबुआ, अलीराजपुर और रतलाम जिले के कलेक्टरों से विधिवत अनुमति भी प्राप्त की है। पडियार ने मतदान मशीनों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने जो सुरक्षा इंतजाम किये है, उनके प्रति पूर्ण सम्मान प्रकट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के शीर्ष सूत्रधारों एवं भाजपा के तिकड़मी नेताओं की ‘‘नीयत’’ और ‘‘बाजीगरी’’ पर कांग्रेस को कतई विश्वास नहीं है, क्योंकि वे चुनाव से जुड़े मामलों में कानूनी-गैर कानूनी कुछ भी कर और करवा सकते हंै। आखिर जिला प्रशासन की भी अपनी सीमाएं और मजबूरियां तो है ही। इन सीमाओं और मजबूरियों के मौजूद रहते मतदान मशीनों में बद लाखों मतदाताओं के विश्वास के साथ 24 नवंबर को मतदगणना प्रारंभ होने के पूर्ण कोई ‘‘खेल’’ न हो जाए, उसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निगरानी की यह विशेष व्यवस्था की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट ने बताया है कि स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आज दिनांक 22 नवंबर को रात्रि 8 बजे से मतदान मशीनों की निगरानी के लिए बैठेंगे।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Prev Post