सांसद कांतिलाल भूरिया प्रदेश चुनाव अभियान समिति के सदस्य नियुक्त, क्षेत्र में हर्ष

- Advertisement -

झाबुआ।
इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश चुनाव समिति का पुनर्गठन किया गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने 32 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति में शामिल नामों को मंजूरी प्रदान की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है इसमें क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया के अलावा कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भी नाम है। कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गेहलोत द्वारा जारी बयान के मुताबिक चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधो, राजमणि पटेल, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, इंद्रजीत पटेल, सत्यव्रत चतुर्वेदी, आरिफ अकील, गोविंद सिंह, सुंदर लाल तिवारी, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिंह वर्मा, उमंग सेंगर, महेंद्र जोशी, गोविंद सिंह राजपूत के अलावा वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, बाला बच्चन, सुरेंद्र चौधरी और जीतू पटवारी सभी कार्यकारी अध्यक्ष है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉ विक्रांत भूरिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद कांतिलाल भूरिया को बधाई देते हुए सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी एवं अशोक गेहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया।