झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
लालकिले के प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री खुले मे शौच नहीं करने और स्वछता अभियान के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं और जिला प्रशासन और सरकार खुले में शौच मुक्त होने के कितने भी दावे करे, पंरतु इन सरकारी दावो और जमीनी हकीकत में कोसों अंतर नजर आता है। जी हां, हम बात कर रहे पेटलावद तहसील के झकनावदा समेत आसपास की करीब एक दर्जन पंचायतों का है, जहां नाम मात्र के शौचालय बनाकर प्रशासन ने इतिश्री कर ली और शौच मुक्त होने का दावा किया जा रहा है।
औसत 500 पर 30 शौचालय-
प्रशासन हर घर शौचालय और हर गांव शौचमुक्त होने की बात करता है पर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है क्षेत्र की ग्राम पंचायत बखतपुरा में 300 मकान है और शौचालय मात्र 30 बने हैं। इसी तरह भेरूपाड़ा में 500 से अधिक मकान पर शौचालय 40 शौचालय बने है। ऐसा हाल लगभग क्षेत्र की हर पंचायतों का है।
जो शौचालय बने उनका उपयोग नहाने में-
क्षेत्र में खुले मे शौच का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नाम मात्र के शौचालय बनाकर जो इतिश्री कर ली गई, उनमे भी ग्रामीण शौच करने की बजाय उनका उपयोग नहाने में किया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों का कहना है छोटे शौचालय के गड्ढे छोटे से खोदे गए हैं और दरवाजे भी अभी से टूट चुके हैं। जिम्मेदार बोल-
खुले में शौच मुक्त करने के लिए बड़ी संख्या में शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है, जल्द ही लोगों को जागरूक करेंगे इसमें मीडिया को भी सहयोग करना होगा ।
-अनुराग चौधरी, सीईओ जिला पंचायत सीईओ
Trending
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ
- गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत