सबका साथ सबका विकास के ध्येय को लेकर पार्टी को देंगे मजबूती- दौलत भावसार

- Advertisement -

DSC03334 15 नवनियुक्त भाजपाध्यक्ष का समारोहपूर्वक हुआ पद ग्रहण कार्यक्रम
झाबुआ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने जिलास्तर पर आज से नई परिपाटी की शुरूवात की है जिसमें जिले में पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को आमंत्रित करके उनके सम्मान करने एवं उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने जो मुकाम हासिल किया है उनको प्रत्यास्मरण करने का आयोजन किया है। सत्य को स्वीकार करने में किसी भी प्रकार काक अपमान नही होता है। जिले के सभी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिये कितनी परेशानियों को झेला है उसके बाद ही एक वटवृक्ष के रूप में पार्टी इस आदिवासी अंचल में स्थापित हो पाई है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज सभी मंडलों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को संकल्प लेना होगा कि नेताजी के नारे की तरह ही तुम मुझे समय दो मै तुम्हे कांग्रेस मुक्त जिलना दूंगा। आज हम सबके सामने केवल कांग्रेस ही एक चुनौती है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार ने जिले के विकास के लिए किसी प्रकार की कसर बाकी नही रखी है किन्तु भाजपा को अब समयदानी कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की 135 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाए एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवतावादी सिद्धांत के अनुसार कांग्रेस रूपी अंधेरे को मिटाने में पंच निष्ठाओं के साथ स्व अनुशासन के साथ अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें। उक्त उदगार अपने पद ग्रहण समारोह में स्थानीय पैलेस गार्डन पर आयोजित गरीमामय सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत रामकृष्ण भावसार ने जिले भर से आये भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों, मीसाबंदियों, सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए। पैलेस गार्डन मे आयोजित पदग्रहण समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक, शैलेष दुबे, मनोहर सेठिया, सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, गौरिंसह वसुनिया,मूलचंद बामनिया, बृजेन्द्रशर्मा, विधायक शांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, विश्वास सोनी, नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, मिसाबंदी योगेन्द्र भावसार, सुनीता वसावा, ज्योति बामनिया, कल्याणसिंह डामोर, भानू भूरिया, आजाद गुगलिया, संगीता सोनी, प्रवीण सुराणा, राजू डामोर, मंडल अध्यक्षगण अजमेरसिंह भूरिया, हरू भूरिया,बबलु सकलेचा, भूरू चौहान, बापूभूरिया सूरिसिुंह हटिला,अकरम भाई, रमेश बारिया, बंटी डामोर, मुकेश मेहता, शंकरलाल राठौर, दिलीप कुश्वाह, ओपी राय, ओमप्रकाश शर्मा, पुरूषोत्तम प्रजापति सहित बडी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने आगे कहा कि 11 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती को समर्पण दिवस के अवसर पर सभी को योगदान प्रदान करना है ताकि पार्टी की गतिविधियां सुचारू तरीके से संचालित हो सकें। भावसार ने आगे की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष अपनी समयदानी कार्यकर्ताओं की टीम बनाए। वे हर मंडल में स्थानीय समितियों तक पूर्णकालिक रूप से भ्रमण करके पार्टी को मजबूती के लिये कार्य करेंगे। भावसार ने जिले में सांसद कांतिलाल भूरिया एवं जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती भूरिया को चुनौती बताते हुए कहा कि गुटविहीन पार्टी के रूप में सभी को अनुशासन के साथ एकजुटता रखना होगी तभी हम कांग्रेस का सामना करके पार्टी को 2018 में सभी विधानसभा सीटों पर तथा 2019 में संसदीय क्षेत्र में पुन: काबिज करा देेंगे।
पार्टी की मजबूती के लिए आजीवन कार्य करेंगे
भावसार ने आगे कहा कि संगठन के साथ भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों विधायकों, नपा नप अध्यक्षों, मंडी समितियों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों को तालमेल बिठा कर अपने कार्यक्रम तय करनार है। नगरीय निकायों के सम्मेलन के पूर्व भी एजेंडा तय करने के बारे में उन्होने निर्देश दिए। भावसार ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के आचार व्यवहार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनके आचरण से समाज मे एक अच्छा संदेश जावे ऐसी व्यवस्था तय करना है। भावसार ने दोहराया कि एक पूर्णकालीक कार्यकर्ता के तरह पार्टी संगठन की मजबूती के लिए आजीवन कार्य करते रहेंगे।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेष दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए आज से भाजपा के नये अध्याय का जिक्र करते हुए दौलत भावसार को छात्र राजनीति से अभी तक समर्पित भावना से पार्टी हित में काम करने वाला व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि यहां पद नहीं दायित्व मिलता है यहां पार्टी में कोइ भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता है, सौपे गये दायित्वों के निर्वहन का ही महत्व है। दुबे ने कहा कि 2018 में विधानसभा एवं 2019 में लोकसभा के निर्वाचन होना है इस कारण भावसार को आगामी पांच सालों तक अपने दायित्व का निर्वाह करना है। उन्होंने मंच से दौलत भावसार को औपचारिक रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपने की घोषणा की एवं माला एवं साफ पहिनाकर उन्हे जिला भाजपाध्यक्ष का चार्ज सौंपा। गौरसिंह वसुनिया ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें हर कार्यकर्ता नेता और हर नेता कार्यकर्ता होता है। उन्होने आगामी चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय में सहकारिता के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। भाजपा की इस वृहद बैठक में सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, मीसाबंदी योगेन्द्र भावसार,सहित मंचासीन अतिथियों का साफला बांध कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। बैठक के दौरा विलीयम भाबर ने दौलत भावसार के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मनोहर सेठिया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संकल्प से सभी को शपथ दिलवाई।