झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
त्योहारो के मददे्नजर शांति समिति की बैठक मे हर बार की तरह इस बार भी समिति मे पहुंचे लोगो द्वारा अनेक प्रस्ताव ओर सुझाव दिए गए। प्रशासन ने भी उन्हे सुना एवं मार्गदर्शन दिए। शांति समिति की बैठक मे यही प्रस्ताव ओर सुझाव दिए जाते है मगर उन पर अमल आज तक नहीं हुआ। आगामी त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक मे आज भाइचारे व अमन से त्योहारो को मनाने व नवरात्रीए दशहराए दीपावली व मुहर्रम के पर्व को आपसी भाईचारे से मनाने हेतु विभिन्न संप्रदाय के उपस्थित जनो द्वारा सद्भाव से त्योहार मनाने हेतु अपने अपने विचार एवं सुझाव रखे। इस शान्ति समिति की बैठक में नगर की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गइ।
अतिक्रमण मुहिम आज से शुरू
नगर मे हो रहे अतिक्रमण को भी प्रमुखता से लेते हुए एमजी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु योजना बनाने हेतु नगर पंचायत के कर्मचारियो को सख्त निर्देश दिए व पेटलावद में हुए भीषण कांड के बाद थान्दला मे अवैध तरीके से बेचे जा रहे पेट्रोल एवं ज्वलनशील पदार्थो की बिक्री को रोकते हुए कार्रवाई करने की बात कही व एसडीएम आरएस बालोदिया ने कहा कि पटाखो की दुकाने खजूरी मे निर्धारित स्थान पर लगाई जाए। साथ ही बुधवार से अतिक्रमण मुहिम एमजी रोड से शुरु होने के बारे मे बताया गया जिसमे अतिक्रमण कारियो द्वारा नालियो को छोड़कर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाने के निर्देश एसडीएब ने दिए।
यह रहे मोजूद
शान्ति समिति की बैठक में उपस्थित थांदला एसडीओपी एनएस रावतए थाना प्रभारीए तहसीलदार अर्जुन सिंह रॉयए नगर परिषद अधिकारी, विद्युत मण्डल अधिकारी मण्डलोइ, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, अनिल भंसाली,अमित शाहजी, पत्रकार कमलेश तलेरा, रितेश गुप्ता, गजेन्द्र चोहान, आत्माराम शर्मा,शाहिद खान राजू धानक,मुदस्सीर मंसुरी समेत नागरिकए सामाजिक कार्यकर्ता,गरबा मंडल समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
Trending
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे
- किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
- पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान
- अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती
Next Post