विराट वैदिक सम्मेलन के साथ मनाया जाएगा महर्षि दयानंद सेवाश्रम का स्वर्ण जयंती समारोह

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला के महर्षि दयानंद सेवाश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 11 से 13 जनवरी तक विराट वैदिक सम्मेलन के साथ स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर नागालैंड के राज्यपाल महामहिम वीबी आचार्य, सिक्कम के राज्यपाल गंगाप्रसाद एवं केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री सुदर्शन भगत मौजूद रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष विश्वास सोनी एवं संचालक आचार्य दयासागर ने बताया कि इस तीन दिवसीय समारोह में देशभर से 100 से ज्यादा वैदिक विद्वान, साधु संन्यासी एवं समाज सेवी आ रहे हैं। इससे अंचल के लोग रूबरू होंगे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नौजवानों, माताओं-बहनों को आमंत्रित किया गया है। गौरलब है कि 1968 में अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ दिल्ली की शाखा के तौर पर थांदला में महर्षि दयानंद सेवाश्रम की शुरुआत की थी, तब से लेकर लगातार यह आश्रम अंचल में संचालित होकर वैदिक प्रणाली की शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर रहा है।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी