झाबुआ। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार इंस्पायर अवार्ड योजना वर्ष 2014-15 के लिए जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 9 से 11 सितंबर तक शासकीय उत्कृष्ट उमावि झाबुआ के सामने स्थित सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। 9 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। इस हेतु प्रत्येक विकासखंड के लिए पृथक-पृथक प्रभारी नियुक्त किए गए। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 सितंबर को प्रातः 11 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा। जिले के कुल 292 विद्यार्थी अपने मार्गदर्शी शिक्षक के साथ अपनी विज्ञान से संबंधित अभिरूचि अनुसार माॅडल तैयार कर प्रर्दशनी में उपस्थित होगे। विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शी शिक्षको के रुकने की व्यवस्था की गई है। सभी प्रतिभागियों के माॅडल का परीक्षण कर अंक देने के लिए वरिष्ठ प्राध्यापक/वैज्ञानिक को निर्णायक के रूप में कलेक्टर डाॅ. अरूण गुप्ता द्वारा नामित किया गया है। निर्णायक समस्त 292 माॅडल में से कुल 22 माॅडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए करेगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 सितम्बर 2015 को शासकीय उत्कृष्ट सुभाष उ.मा.वि. भोपाल में होगा।
Trending
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी