झाबुआ। इस लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को फिर से पटकनी देना है स्व. दिलीपसिंह भूरिया ने पहली बार कांग्रेस की गढ़ को ढहाकर यहां जो भाजपा की लोकसभा सीट पर कब्जा किया था उसे हमें बरकरार रखने के लिए पूरे मुस्तैदी से काम करना होगा। दिलीपसिंह भूरिया पूरे देश में आदिवासी नेता की दृष्टि से श्रद्धा के साथ देखे जाते रहे है वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अटलजी की सरकार में अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाले विराट व्यक्तित्व थे। वे आमजनों के जनप्रतिनिधि थे राजनीति में नेतागण जो विविध भारती के रूप में पहचान बनाते है वही दिलीपसिंह भूरिया ने सेवा भारती की तरह कार्य किया। उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। लोकसभा उपचुनाव उनके निधन के कारण हो रहा है ऐसे चुनाव में हमें पप्पू एंड पप्पू पार्टी कांग्रेस को हराना है इसके नेता कांतिलाल भूरिया ने जिले में जाल बिछाना षुरू किया है। भाजपा परिवार आधारित राजनैतिक संगठन है इसलिये हमें जनता जनार्दन के पास केन्द्र सरकार एवं प्रदेष की शिवराज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जनज न तक पहुंचाना है। हाल ही में संपन्न 16 नगर निगम चुनाव में सभी पर भाजपा के प्रति अगाध विश्वास के चलते सभी नगर निगम पर भाजपा ने कब्जा किया है। 10 चुनावों में कांग्रेस केवल 1 सीट जीत पाई है मेडिकल रिपोर्ट की तरह भाजपा के पक्ष में जनता है और यूपीए सरकार के कुशासन से मुक्त हुई जनता ने मोदीजी को प्रचंड बहुमत दिया, सबका साथ सबका विकास का नारा क्रियान्वित किया है प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात से पूरे देष को पारदर्शिता के साथ संदेश दिया है और इससे पूरे देश में विश्वास जागृत हुआ है। विश्व के सभी देषो में भारत का सम्मान बढा है और लाखों लोगों की सभाओं को उन्होंने संबोधित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। दिलीपसिंह भूरिया का सपना झाबुआ के विकास के लिये हमें पूरा करना है षिवराजसिंह चैहान भी स्वयं इस लोकसभा क्षैत्र में विकास के लिये पूरी तरह कृत संकल्पित है इस लिये जिले की सभी विधानसभा में हमें इस उपचुनाव में भाजपा का कमल खिलाने के लिये फलिये फलिये तक पहुंचकर भाजपा को जिताने के लिये कोई कसर बाकी नही रखना है।
उक्त उदगार भाजपा के विधानसभा स्तरीय पालक संयोजक कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेष भाजपा के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन खचाखच भरे सभाकक्ष में विधानसभा क्षैत्र के सभी मंडलो के अलावा पेटलावद के दो और आलीराजपुर के बोरी क्षैत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। विधानसभा स्तरीय पालक संयोजक कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर विधायक रमेष मेंदौला, विधायक निर्मला भूरिया, षांतिलाल बिलवाल, जिला भाजपाध्यक्ष षैलेश दुबे, प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार, जिला महामंत्री प्रवीण सुराना, राजू डामोर, मंडल अध्यक्षगण गोपालसिंह पंवार, मेजिया कटारा, षैलेन्द्रसिंह सोलंकी, रादू भाई बोरी, ओंकारजी पारा, मदन भूरा, मनोहर सेठिया, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भुरू चैहान सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकार व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर
- 12वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करने वाली चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- तहसीलदार अनिल बघेल की बड़ी कार्रवाई : सारंगी में शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने विभिन्न मंदिरों में किया पूजन-अर्चन
- नानपुर में प्रशासन के नाक के नीचे चल रहा खेर की लकड़ी का अवैध कारोबार
- जोबट में जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, 40 से अधिक योजनाओं का लाभ देने प्रशासन और जनप्रतिनिधि एक मंच पर
- व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं आगामी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई
- आगामी मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न
- मोहर्रम में नौ दिन बंद रहेगी दाउदी बोहरा समाज की दुकानें व कारोबार
- मेरे लिए जिले का विकास सर्वोपरि, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का बनाओ लक्ष्य – नागरसिंह चौहान
Prev Post