
थांदला। ललित जैन नवयुवक मंडल की साधारण सभा शुक्रवार की शाम को श्री वर्धमान स्थानकवासीें स्थानीय महावीर भवन पर सम्पन्न हुई। सभा का प्रारंभ नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। सभा में नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेष शाहजी और पदाधिकारियों का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडल के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सर्वानुमति से ललित भंसाली अध्यक्ष, चिराग घोड़ावत सचिव और चर्चिल गंग को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया। शेष पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन चयनित पदाधिकारी करंेगे। इस अवसर पर हितेश शाहजी ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस प्रसंग पर अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में ललित भंसाली ने कहा कि आप सभी ने मिलकर जो मुझे यह जवाबदारी सांैपी है उसका में तन, मन, धन से पूरी निष्ठा के साथ से निर्वाह करूगा। श्री भंसाली ने हितेश शाहजी के कार्यकाल की। सभा में जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष हेमंत श्रीश्रीमाल ने नवयुवक मंड़ल की और से हितेष शाहजी व उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्रीसंघ के सचिव प्रदीप गादिया, संदीप शाहजी, अजय सेठिया, रवि लोढा, राकेश श्रीमार, नितेश शाहजी, चिराग घोड़ावत, महावीर गादिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में श्री ललित जैन नवयुवक मंड़ल के पूर्व अध्यक्ष और श्रीसंघ के सहसचिव प्रवीण पालरेचा के अलावा बडी संख्या में मंड़ल के सदस्य उपस्थित थे। सभा का संचालन हितेश शाहजी ने किया। 
Trending
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Next Post