झाबुआ। अल्प वर्षा के कारण पानी की कमी को देखते हुए भवन निर्माण एवं ईंट भट्टे के कार्य पर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसी स्थिति में भवन निर्माण एवं ईंट भट्टों के निर्माण कार्य में पानी के उपयोग के कारण आमजन एवं पशुओं के लिये पीने के पानी की अत्यधिक गंभीर समस्या हो सकती है। माह जून 2016 से वर्षा ऋतु प्रारंभ होने तक जिले में पानी की उपलब्धता रखने के लिये जिले में शहरी क्षैत्र में भवन निर्माण कार्य तथा जिले के समस्त क्षेत्र में ईट भट्टों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य तथा जिले के समस्त क्षेत्र में ईंट भट्टों पर 2 से 30 जून तक राजस्व जिला झाबुआ के संपूर्ण क्षैत्र मे यह आदेश प्रभावशील होगा। आदेश दंड प्रक्रिया संहिता-1973 की धारा-144 की उपधारा-2 के अंतर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया गया। इस आदेश के उल्लघंन पर थाना प्रभारी स्वयं शासन के पक्ष में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- नानपुर के राजावाट से खैर की लकड़ी से भरा ट्राला जब्त
- देर रात नगरपालिका ने सील की बस स्टैंड की 13 दुकान – रात के अंधेरे में हुई कार्यवाही से नगर के हड़कंप
- 14 जून को जिला चिकित्सालय झाबुआ में विशाल रक्तदान शिविर होगा आयोजित, स्वास्थ्य विभाग ने की यह अपील
- मेघनगर वन परिक्षेत्र में गोवंशीय पशु की हत्या
- अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश
- अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ रुपये से अधिक के उपकरण जब्त
- छत से गिरने पर युवक की मौत, मामला चौकीदार फलिया बामनिया का
- सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
- पुरुषोत्तम मास में गूंजेगा भक्ति का स्वर : खट्टाली के श्री चारभुजानाथ मंदिर में तीन दिवसीय दुग्धाभिषेक एवं तुलसी अर्चन महोत्सव 13 जून से
- अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो कलेक्टर ने स्वयं किया मरीजों का चेकअप, पिटोल में जानी ग्रामीणों की समस्याएं