रतलाम से दाहोद तक आए दिन यात्री ट्रेनों में हो रही लूटपाट
बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट – रेलवे की सुरक्षा को लेकर दो सुरक्षा एजेंसियां जवाबदार है, किंतु पिछले कुछ माह से शायद रतलाम से दाहोद तक रेलवे की सुरक्षा भगवान भरोसे ही चल रही है। यहां हम यह इसलिए लिख रहे हैं कि पिछले दो माह में 4-5 बार यात्रियांे के साथ लूटपाट हुई जो कि रात्रिकालीन ट्रेन में हुई थी किंतु इस बार तो चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होने बामनिया रेलवे स्टेशन पर उज्जैन-दाहोद मेमू ट्रेन से सुबह 9ः30 बजे उतरते समय एक युवती का पर्स चोरी करने की घटना को अंजाम दे दिया। उक्त युवती के अनुसार पर्स में लगभग 25 ग्राम सोने के जेवर लगभग 60 हजार रुपए की लेकर चंपत हो गए। युवती बामनिया अपने मामा मुकेश कुमावत के यहां आई थी। पूरे मामले में पीड़ादायक बात यह रही कि फरियादी को हर बार की तरह इस बार भी यही जवाब मिला के अगर आपको रिपोर्ट दर्ज करवाना हो तो मेघनगर जाना होगा। एक तो यात्री पहले ही परेशान और ऊपर से रिपोर्ट दर्ज कराने अपनी व्यवस्था से मेघनगर जाना। क्या यही है रेलवे की यात्रियो के प्रति सुरक्षा की जवाबदारी?
Trending
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक