रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सांसद कांतिलाल भूरिया व जिला कांग्रेस ने दी जिलेवासियों को बधाई

- Advertisement -

झाबुआ लाइव डेस्क-
क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिले के सभी भाई-बहनों एवं प्रदेशवासियों को पवित्र स्नेह के बंधन के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर बधाई देते हुए सभी के उत्तरोत्तर सुखमय जीवन की मंगल कामना की। सांसद भूरिया ने रक्षासूत्र के पावन पर्व के अवसर पर अपने संदेश में कहा-आजकल समाज में सामाजिक रिश्तों को लेकर जो संकट के हालात दिखाई दे रहे हैं, उन हालातों से निपटने और अपने रिश्तों को अक्षुण रखने के लिए रक्षा बंधन पर्व से नई पीढ़ी को प्रेरणा और बल मिलेगा। भूरिया ने सभी भाई-बहन से आग्रह किया है कि वे अपने पवित्र रिश्तों को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास करें तथा आपसी एवं परस्पर स्नेह की भावना से अपने क्षेत्र एवं देश के विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वाह करे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्षा एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया,युवा नेता डॉ.विक्रांत भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वालसिंह मेडा, गंगाबाई बारिया, जेवियर मेडा, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रूपसिंह डामोर, हनुमंत सिंह डाबडी, वरिष्ठ नेता रमेश डोशी, मानसिंह मेडा, कांग्रेस नेत्री कल्पना भूरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह राठौर, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, यामीन शेख, वीरेन्द्र मोदी, सलेल पठान, सलीम शेख, अलीमुददीन सैयद, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, साबिर फिटवेल, सेवादल संगठक राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भबोर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर, सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकरी आदि ने जिलेवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाईयां दी।