
झाबुआ- शासन द्वारा युवा उद्यामियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना प्रारंभ की है। आप आगे बढने की इच्छा रखे बैंक में सफलता का कान्फिडेन्स लेकर जाए ऋण ले। हम अधिकारी सब प्रशासनिक सहयोग आपकों करेगे। आप ऋण ले उससे उद्योग स्थापित करे। बैंक लोन की किश्तें भी समय-समय पर चुकाये ताकि आप सफल उद्यम स्थापित कर पाये। स्वयं का समाज का प्रदेश का एवं देश के विकास में अपना सहयोग दे पाये। यह बात सीइओ जिपं धनराजू एस. ने युवा उद्यमियों की कार्यशाला में व्यक्त किए। कार्यशाला में एलडीएम प्रीतेष पांडे ने बैंक लोन संबंधी जानकारी दी एवं सभी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा करवाने के लिए निर्देशित किया।महाप्रबंधक उद्योग मोरे ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी दी। शासन की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अब रोजगार स्थापित करने के लिए 1 करोड़ रुपए तक का लोन मिलेगा जिसमें शासन द्वारा 15 प्रतिशत एवं अधिकतम 12 लाख रुपए तक सब्सिडी दी जाएगी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 10 लाख तक का लोन एवं शासन से एससीएसटी, ओबीसी अल्पसंख्यक को 30 प्रतिशत एवं अधिकतम 2 लाख रूपये सब्सिडी एवं सामान्य वर्ग के लिए 15 प्रतिशत एवं अधिकतम 1 लाख रूपये तक सब्सिडी दी जाएगी। दोनों ही योजनाओं में लोन 5 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। कार्यशाला में युवा उद्यमी उपस्थित थे।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह