झाबुआ। युवा कांग्रेस द्वारा युवा नेता डॉ.विक्रांत भूरिया युकां. लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया के नेतृत्व में युवाओं द्वारा शिक्षामंत्री दीपक जोशी एवं पारस जैन का आज पुतला दहन किया गया। युवाओं ने हाल ही में 5 मार्च को माध्यिमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की हिंदी विषय में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र में विवादित निबंध विषय ”जातिगत आरक्षण देश के लिए घातक पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है। युवा नेता डॉ.विक्रांत भूरिया ने इस विवादित विषय के निबंध को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12 वीं की परीक्षा के प्रश्नपत्र में जातिगत आरक्षण संबंधित पूछे गए प्रश्न को संवैधानिक प्रावधानों के खिलाफ और प्रदेश में वर्ग संघर्ष की शुरूआत करने वाला दस्तावेज बताया है इस तरह के विवादित निबंध विद्यार्थियों से नहीं पूछे जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों पर गलत प्रभाव पडता है। डॉ. भूरिया ने माध्यमिक षिक्षा मंडल द्वारा घोर लापरवाही एवं भारतीय जनता पार्टी के षिक्षामंत्री को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प
- स्वच्छता में कोई समझौता नहीं, जरूरत पड़ी तो होगी सख्त कार्रवाई: सेना महेश पटेल
- ग्राम बरझर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तरीय बैठक हुई
- सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते से सहकारी संघवाद होगा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- अनुपस्थित शिक्षक पर नाराजगी, जर्जर भवन हटाने, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत
- स्कूलों में मिलीं अनियमितताएं, खाद वितरण व मंदिर व्यवस्थाओं की भी जांच
- भाजपा जिला कार्यकारिणी में हुई नई नियुक्तिया- इन्हें दी गई ये ज़िम्मेदारी
- प्रशासनिक अमले का औचक निरीक्षण: मंदिर जीर्णोद्धार और राशन दुकान का लिया जायजा
- जोबट के बीआरसी भवन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय