मूसलाधार बारिश से चारों ओर पानी ही पानी

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
शनिवार को सुबह से ही बारिश का क्रम रुक-रुक कर जारी है। पूरे दिन बारिश धीमी और तेज गति से चलती रही। जिस कारण क्षेत्र में नदी नालों में एक बार पुन: पानी की जोरदार आवक हुई है। इसी परिस्थिति में माही डेम का एक गेट एक बार पुन: खोलना पड़ा है। बारिश के निरंतर क्रम के चलते पूरे क्षेत्र में छुट्टी जैसा माहौल बना हुआ है। फसलों की भी बढत अच्छी हो रही है। इस बारिश से फसलों को लाभ हुआ है। किसानों का मानना है कि बारिश से फसलों को लाभ हुआ है किन्तु ज्यादा बारिश होने पर भी फसल गलने लगेगी। कई खेतों में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सोयाबीन और अन्य फसलों को नुकसान भी होने लगा है। पानी की गति धीमी होने के कारण अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ। किन्तु फसलों के लिए अब चिंताजनक विषय है।