मुख्यमंत्री ने कहा उनके जिन्दा रहते आरक्षण खत्म नही

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट

 अपार जन समूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री।

अपार जन समूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री।
भाजपा प्रत्याशी को जीत का संकल्प दिलाते मुख्यमंत्री।
भाजपा प्रत्याशी को जीत का संकल्प दिलाते मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री की चुनावी सभा मे उमड़ा जनसमुदाय दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान की चुनावी जन सभा मे भारी संख्या मे जन समुदाय उपस्थित रहा जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन किया। कार्यक्र्रम स्थल एवं हेलीपेड स्थल के पास पास होने से भी भारी संख्या मे जन समूह आया था मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्कूल की बालिकाओं ने उनका स्वागत किया इसके पश्चात मुख्यमंत्री मंच पर पधार गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा कार्यकर्ता, पिटोल के सभी समाज के लोगों ने मंच पर पहुचकर पुष्पमालाओं से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वही विधायक ने पिटोल की प्रमुख की प्रमुख पेयजल समस्या, खेल मैदान, सिंचाई की सुविधा, का अभाव, पिटोल मे थाना बनवाने की मांग, जलस्तर की कमी के कारण अधिक से अधिक तालाब एवं डेमो का निर्माण करवाना आदि प्रमुख स्थनिय समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया द्वारा पिटोल क्षेत्र के विकास करने की प्रतिबद्धता जाहिर की उनके पिताजी द्वारा पिटोल गांव को आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिया गया था वह उनके अधूरे सपनों को पिटोल का विकास करके दिखाने का कहा तथा 21 तारीख का भाजपा के कमल निशान पर बटन दबाकर विजय बनाकर आर्षिवाद देने का कहा।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास करने की मंषा के साथ हम देश एवं मध्यप्रदेश का विकास करेगा। प्रदेश मे चल रही विभिन्न योजनाओं का बखान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की बेटियों के लिए कई योजनाए चल रही है। स्कुलो ने निःशुल्क किताब, गणवेश, साइकिल, छात्रावास, शहरो मे रहने वाले बच्चों ग्रह आवास योजनाओें, चिकित्सा हर आपातकालिन निःशुल्क दवाइया, चिकित्सक सुविधाएं तथा किसानों के लिये नर्मदा का जल बडी पाइप लाइनों को लाया जाएगा। जब क्षिप्रा मे नर्मदा का जल आ सकता है तो झाबुआ मे भी आ सकता हेै। गरीबों के लिये एक रू किलों अनाज मुहैया करवाना गरीबो को एक समान आनाज का दिया जाना, 2022 तक प्रधानमंत्री के सपनो को साकार करेंगे हर व्यक्ति का पक्का मकान दिया जाएंगा। मुख्यमंत्री ने सीना ठोकर विश्वास जताया की कोई उनके जिन्दा रहते आरक्षण खत्म नही कर सकता पहली बार पिटोल जरूर आया हूं चुनाव के बाद पिटोल मे खाटले पर बैठकर दाल पानिये खाने जरूर आऊंगा।
जिले मे विभिन्न गांवों मे रह रहें लबाना समाज के लोगो पर चोर अपराधियों किए जा रहे हमलो को मुख्मंत्री को अवगत करवाया लबाना समाज कृषि पर आधारित है इसलिये उन्नत कृर्षि साधनों को उपलब्ध करानेें एवं सिचाई के लिये नलकुप खनन कराने की मांग सुरक्षा के लिये पिटोल मे थाने की मांग की।
यह रहे मोजूद- भारी जनता का सर्मथन जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री ने धन्यवाद किया जिसमे जगदीश बडदवाल, मेजीया कटारा, कल्याण डामोेर, बहादुर हटिला, पिटोल उपसरपंच दिनेश मेवाड, जोगडा सरपंच मंसुर बिलवाल, प्रतीक शाह, विनोद पंचाल, विनोद गाबा, सुमेर बबेरीया, बलवंत मेडा, किशोर खराडी, विक्र्रम नायक मंच पर संचालन महेन्द्रसिह ठाकुर ने किया तथा आभार मेजिया कटारा ने माना।