झाबुआ। साज रंग संस्था द्वारा चलाए जा रहे रंग शिविर के नन्हें कलाकारों ने रविवार को मदर्स डे अलग ही अंदाज में मनाया, मदर्स डे के मौके पर बच्चों ने रंगों के जरिये कागज पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। किसी को मां में सुपर मॉम नजर आती तो किसी को भगवान की मुरत। इन कलाकारों ने चित्रकारी के जरिये मदर्स डे पर अपनी मां को सलामी दी। 1 मई से थांदला गेट स्थित संस्था परिसर में चल रहे रंग शिविर के दौरान बच्चे कला के अलग.अलग रूपों से रूबरू हो रहे हैं और मदर्स डे को भी इन्होंने कला के जरिये ही मनाने का फैसला किया। इन बच्चों का उत्सावर्धन बढ़ाने पहुंची झाबुआ में नवागत एसआई अंजली श्रीवास्तव । श्रीवास्तव ने बच्चों के साथ समय बीताया और ढेरों बातें की। उन्होंने बच्चों से कहा कि पुलिस केवल अपराधियों के लिए खराब हैए वो बच्चों से प्यार करती है। इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। श्रीवास्तव ने बच्चों को कॅरियर के बारे में भी बताया किस तरह से पढ़ाई करके वे अलग.अलग क्षेत्रों में जाकर कामयाबी हासिल कर सकते हैं। रंग शिविर प्रभारी दीपक दोहरे और विकास पांडे ने बताया कि संस्था साज रंग हर साल की तरह इस बार भी 1 मई से रंगशिविर का आयोजन कर रही है जिसमें नगर के 50 से ज्यादा कलाकार भाग लेकर कला की बारिकियों को सीख रहे हैं । 29 मई रंग शिविर के बच्चे विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति देंगे ।
Trending
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा