भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए बनी – सीसीबी चेयरमैन वसुनिया

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा आव्हान पर भाजपा मंडल थांदला द्वारा नगर के प्रमुख चोराहे आजाद चोक पर जेएनयू दिल्ली के राष्ट्र विरोधियो एवं कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आयोजित धरने मे क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या मे भाग लिया। धरने को सीसीबी अध्यक्ष गोरसिंह वसुनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए बनी हैं गत दिनो दिल्ली मे जेएनयू मे राष्ट्र विरोधी तत्वो ने देश की संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरू को हुई फांसी की बरसी मनाने का प्रयास किया व इस दोरान कश्मीर के अलगाववादियो का समर्थन करते हुए भारत विरोधि नारे लगाए ऐसे राष्ट्र विरोधि तत्वो का कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने समर्थन करते हुए अपनी देश विरोधी छवि को उजागर किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस अवसर पर धरने को भाजपा के वरिष्ठ नेेता गणराज आचार्य ने भी संबोधीत करते हुए कहा कि अलगाववादियो के लिए इस देश मे कोई जगह नही है। भाजपा ऐसे तत्वो की कडी भरसना करती है मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देश विरोधि नारेबाजी करने वालो के खिलाफ भारत सरकार कडी कार्यवाही करे। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि मंडल थांदला एकजुटता के साथ जेएनयू की घटना का कडा विरोध करती है। धरने को अषोक अरोरा, मंडल के महामंत्री युवा नेता राजेश वसुनिया, गोपाल बैरागी, राकेश सोनी, शांतिलाल सोलंकी ने भी संबोधित किया। महामंत्री रादू सिंह डामोर, वरिष्ठ अभिभाषक कनकमल छाजेड, युवा मोर्चे के सुरेश बिलवाल, बाबू निनामा, मुन्ना मईडा, नटवर पंवार, अरविंद रूनवाल, लक्ष्मण, रमसू गणावा, सचिन सोलंकी, हेमन्त शर्मा, सुजीत भाबर, मोंटू उपाध्याय, लखन भगोरा समेत बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष महेश नागर ने किया व आभार युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमित शाहजी ने किया।