भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रादेशिक आव्हान पर भाजयुमो जिला झाबुआ द्वारा सोमवार को स्थानीय शहीद चन्द्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय परिसर पर शहीद दिवस के उपलक्ष्य में भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव के चित्र पर एवं चन्द्रषेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद से को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की कडी में कालेज परिसर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा साफ सफाई की गई। वही भाजपा के महासदस्यता अभियान के तहत युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया गया। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने 580 से अधिक युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भगतसिंह, राजगुरू एवं सुख देव के जीवन वृत पर बोलते हुए भानू भूरिया ने कहा कि देशभक्ति के चलते इन वीर सपूतों ने अपने घर परिवार की चिंता किए बगैर भारत माता को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के नाकों चने चबवा दिए एवं देश की खातिर सूली पर चढ़ गए।
Trending
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई
- नागणेच्या यात्रा संघ द्वारा अमरनाथ-वैष्णोदेवी यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह
- निर्धन परिवारों की सुविधा के लिए ₹1.05 करोड़ से बनेगा भव्य तीन मंजिला अंबेडकर भवन, लगेगी आदमकद प्रतिमा
- सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
- अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति किया जागरूक
- पद्मावती नदी में मिला युवक का शव, पुल पर खड़ी मिली बुलेट और चप्पल
- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों को दी 29.29 लाख रुपये से अधिक के विद्युतीकरण कार्यों की सौगात
- स्कूल खुले, लेकिन शिक्षक गायब, कलेक्टर के निर्देश पर बीआरसी ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
