भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
चारभुजा धाम खट्टाली में मंगलवार को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की अनुशंसा एवं जिला भारतीय जनता पार्टी के विधायक माधौसिंह डावर व विधायक नागर सिंह चौहान के निर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व जिला संगठन मंत्री कमल नयन इंग्ले द्वारा नवीन भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ी खट्टाली की घोषणा की। खट्टाली मंडल अध्यक्ष मदनलाल लड्ढा को बनाया गया। बाकी की कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई।
उपाध्यक्ष- कलमसिह कलेश, भावसिह उगरा, भेरुसिंह नाहरसिंह, मुलेसिंह लालसिंह, शकुंतला मेहताब सिंह,भावसिंह डावर।
महामंत्री- मुकेश कुमार रूपचंद राठौड, भारतसिंह प्रतापसिंह।
मंत्री- समरथ रावत, प्रताप रामसिंह, वेरसिंह भेरला, सरपंच सूरजसिंह, आशाबाई निग्वाल, लीलाबाई भेरूसिंह।
कोषाध्यक्ष- ललित राठौर।
कार्यालय मंत्री- भूरालाल राठौड़ सहित 54 सदस्य के साथ कुल 70 कार्यकर्ताओं की कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कार्यकारिणी गठित करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जिस मंडल के कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य किया उसे जिले की कार्यकारिणी में सम्मिलित किया जाएगा साथ ही आगामी बैठक 10 से 15 तारीख के बीच मशनी में रखने के निर्देश दिए।