झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्रीद्वय प्रवीण सुराणा एवं राजू डामोर ने बताया कि 2 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे से अनास तट स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय विशेष बैठक आयोजित की गई हेै, जिसमें महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक मेें प्रदेश भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मोर्य द्वारा संबोधित किया जाएगा। इस बैठक में जिलाध्यक्ष दुबे, कलसिंह भाबर एवं निर्मला भूरिया भी उपस्थित रह कर चर्चा करेंगे।सुराणा के अनुसार इस विशेष बैठक में जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकारीणी सदस्यगण, प्रदेश स्तरीय जिले के पदाधिकारीगण, जिले के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी मोर्चो के अध्यक्ष एवं महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, नगरपालिका एवं नगर परिषद के भाजपा के सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपदों के भाजपा समर्थिक अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षो, सभी कृषि उपज मंडी समितियों के भाजपा समर्थित सभी अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, विपणन सहकारी समितियों के भाजपा समर्थित सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्षों, जिला पंचायत के भाजपा समर्थित सदस्यों को अनिवार्य रूप से बुधेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित इस बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन