भाजपा अंचल को आगे बढाने में जुटी हुई है- सहस्त्रबुद्धे

- Advertisement -

उप चुनाव को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हुई पत्रकार वार्ता

पीसी मे मोजूद मीडियाकर्मी
पीसी मे मोजूद मीडियाकर्मी

झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को एक निजी गार्डन के सथागृह में लोकसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी निर्मला भूरिया को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने के लिये प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चोहान, प्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेन्द्रसिंह, लोकसभा चुनाव प्रत्याशी निर्मला भूरिया, विधायक रमेश मेंदोला, जीतू जिराती, संभागीय मीडिया प्रमुख आलोक दुबे, जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे उपस्थित थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हस्त्रबुद्धे ने मीडिया को प्रकाष पर्व दीपावली एवं त्योहारो की बधाई देते हुए कहा कि 21 नवंबर को रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के लिये होने जा रहे उपचुनाव का असाधारण महत्व है। भाजपा कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत एवं पूरे क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों के उत्साह के कारण इस चुनाव में भाजपा फिर से अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होने कहा कि हमारे कार्यकर्तागण केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी उनलब्ध करा रहे है तथा जी जान से इस चुनाव मे विजय हासिल करने के लिये जुटे हुए है। दीपावली के 4 दिवसीय उत्सव के बाद हमारा जनसंपर्क का अभियान और तेजी से बढेगा और घर घर तक भाजपा का कमल खिलाने के लिए वातावरण बनाया जा चुका है। सहस्त्रबुद्धे ने आगे कहा कि स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया राष्ट्रीय आदिवासी नेता थे और यह चुनाव उनको श्रद्धाजंलि के रूप में लिया जा रहा। उन्होने विकास के लिए अपनी भूमिका का सार्थक निर्वह न करके लोकहित के कई कार्यो को आगे बढाया है। मतदाता भी भाजपा के विकास एवं सुशासन को लेकर सब कुछ जानते है और उन्होने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है। उन्होने आगे कहा कि रतलाम झाबुआ अंचल के गा्रमीण क्षेत्रों पर भाजपा का विकास के लिये पूरा ध्यान है और विकास के साथ ही दवाई, कमाई एवं पढाई के महत्व को पार्टी पूरी तरह ध्यान देकर इस अंचल को आगे बढाने में जुटी हुई है। उन्होने कहा कि इस अंचल मे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने नर्मदा जल लाने की योजना शुरू करवा दी है इससे अंचल के जिन क्षेत्रों में विकास नही पहुंच पाया है वहां कमाई, पढ़ाई एवं दवाई के क्षेत्र में रास्ते खुल जाएंगे। सहस्त्रबुद्धे से आगे कहा कि प्रदेश में कई हिस्सों मे सूखे की स्थिति है ओर सूखे पर नियंत्रण के लिये प्रदेश सरकार ने गंभीरता से काम किया है और कर रही है। किसानों के हितों को देखते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर मुख्यमंत्री ने किसानों के लिये व्यवस्था करने तथा उन्हे राहत पहुंचाने जैसा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि इस चुनाव में भाजपा की सोच को धरातल पर लाने का समय है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की संख्या इस अंचल में अधिक है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात जहां भी जनजाति वर्ग के लोग है वहां भाजपा को प्रचंड जनादेश प्राप्त है। उन्होने का कहा कि जनजाति वर्ग के उत्थान के लिये देश की आजादी के बाद से काम तो शुरू हुआ किन्तु अटलबिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री बनने पर ही जनजाति वर्ग के लिये पृथक से मंत्रालय बनाया गया था ताकि इस वर्ग का हित संरक्षण अधिक से अधिक हो सके। उन्होने आगे कहा कि इस प्रदेश में जनजाति समाज की कन्याओं एवं प्रसूता माताओं के लिये मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है । गुजरात, महाराष्ट्र की तरह ही यहां भी जनजाति समाज के उत्थान के साथ ही रोटी कपडा और मकान से भी आगे कई मूलभूत सेवा सुविधाएं दी जा रही है।
सहस्त्रबुद्धे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिये कोई कसर बाकी नही रखेंगे।केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान इसे आगे बढा रहे है। इस अवसर पर उन्होने कांग्रेस के पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया के कार्यकाल एवं भाजपा के कार्यकाल की तुलनात्मक प्रगति की बात बताते हुए कहा कि दोनों की यदि तुलनात्मक समीक्षा की जाए तो कांग्रेस से इस अंचल के विकास के लिये कुछ भी नही किया। भाजपा के जनाधार का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि 2013 में मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह के नेतृत्व में स्थापनीय निकायो, जनपदो, विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की सतत जीत हुई है और इस लोकसभा उप चुनाव में भी दीपावली उत्सव के दोरान विकास के सन्दर्भ में भाजपा को नई रोशनी लाने के काम में मीडिया सहयोग प्रदान करे।पत्रकार वार्ता के दौेरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहस्त्रबुद्धे ने पत्रकारों के प्रश्नों का भी जवाब दिया। प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चोहान भी पत्रकारों को प्रदेश के संबंध में पूछे गये प्रश्नों का उत्तर देकर संतुष्ट किया।