उमड़ा जनसैलाब, 20 गांवो से आए ढोल-मांदल
झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शहर में भगोरिया पर्व पर हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में एक भव्य गैर का आयोजन किया गया। गैर शंकर मंदिर प्रांगण से निकाली गई। परंपरा अनुसार आदिवासीजनो ने ढोल-मांदल की थापर पर खूब थिरके। करीब 18 ढोल व मांदल भगोरिया पर्व पर आए। नगर में सोमवार को साप्ताहिक हाट बाजार के साथ भगोरिया पर्व का उत्साह छाया रहा। इसमें आसपास के 50 से अधिक ग्रामों से आदिवासी समाजजन हजारो की संख्या में पहुंचे। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकुट चौहान ने कहा आदिवासियों की आन-बान और शान का पर्व है भगोरिया। उमंग व उत्साह से भरे युवाओं ने शहर में भगोरिया पर्व की रौनक बिखेरी। हिंदू जागरण मंच के सदस्य मांदल की थाप एवं बांसुरी की धुन पर कुर्राटी लगाकर थिरकते हुए खुब मस्ती की।
नाजनीन इत्र की खुश्बु से सराबोर भगोरिया-
शहर में आयोजित भगोरिया में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां नाजनीन इत्र लगाकार भगोरिया में पहुंचे थे। भगोरिया में परंपरागत शैली का रंग देखने को मिला। ड्रेस कोड में आई युवतियों ने आधुनिकता के स्थान पर परंपरागत समृद्धता की छटा बिखेरी। युवकों की टोलियों ने युवतियों की टोलियों पर गुलाल बरसाया तथा पान बीड़ा देकर रिझाने का प्रयास किया।
मन्नतधारी भी दिखे भगोरिया पर्व में-
सुबह से ही ग्रामीण अंचलों से युवक एवं युवतियां सज धज कर अपने परंपरागत वेशभूषा में पहुंची एवं लोकपर्व भगोरिया का लुत्फ उठाया। होली पर्व पर गल चूल के आयोजन के दौरान मन्नत उतारने के लिए विशेष रूप से ग्रामीण अपने शरीर पर हल्दी का लेप लगाकर दहकते अंगारों पर चलते है। इस तरह के मन्नतधारी पुरूष और स्त्री भी आज भगौरिया हाट में देखे गये। दुकानों पर खूब बिक्री हुई। खासकर हार, कंगन, भजिया, जलेबी अंगूर, नारंगी की जमकर खरीदी की गई।
चौराहो पर हुआ स्वागत
भगोरिया पर्व के रूप में निकली गैर यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी जगह जगह पर यात्रा का स्वागत नगर वासियो के द्वारा पुष्प् वर्षा से किया गया। वही नगर के मुख्य चौराहों पर मंच बनाकर नगर वासियों के द्वारा गैर यात्रा का पुष्प वर्षा करते हुए गैर का सचालन करने वाले का साफा बांधकर स्वागत किया।
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव’ के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद
- झाबुआ विधानसभा के उदयगढ़ ब्लॉक के बोरी क्षेत्र की घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की
- विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
- विधवा महिला से लूटपाट के बाद गैंगरेप किया, हथियारों के दम पर बंधक बनाया
- एमपी की सूरत बदल देगी 5017 करोड़ की सड़क, सीएम डॉ. यादव बोले- लिखेंगे विकास का नया अध्याय
- रायपुरिया के शूटिंग कोच भूपेंद्र सिंह के प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन
- ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का वाचन
- नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद
- माँ त्रिपुरा कॉलेज फार्मेसी, झाबुआ के बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का किया शानदार प्रदर्शन
- पीएम आवास प्लस की सूची का हुआ वाचन, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी हुई चर्चा
Next Post