झाबुआ- आवेदक भगवानसिंह पिता परथेसिंह शक्तावत निवासी घुघरी तहसील पेटलावद के द्वारा 6 अक्टूबर की जनसुनवाई में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता को आवेदन पत्र प्रस्तुत कर ग्राम के ही गोवर्धनलाल पिता अम्बाराम कलाल के द्वारा उसकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 183 में आने जाने के रास्ते को अवरूद्ध करने व जान से मारने की धमकी देने एवं भूमि पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत पर कलेक्टर के आदेशानुसार एसडीएम पेटलावद द्वारा तत्काल निराकरण की कार्रवाई की गई एवं एसडीएम सोलंकी नायब तहसीलदार सारंगी अन्तरसिंह कनेश राजस्व निरीक्षक पेटलावद, सुरेश निर्बाण मोके पर पहुंचे तथा मोके पर आवेदक की कृषि भूमि सर्वे नंबर 183 में जाने हेतु व कृषि उपकरण लेजाने हेतु रास्ता खुलवाया गया तथा भविष्य में रास्ता अवरूद्ध नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए तथा रास्ता अवरूद्ध किए जाने पर प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदक की अन्य कृषि भूमि व पड़ोसी कृषक की कृषि भूमि की वास्तविक सीमा नक्शा अनुसार कायम कराने हेतु उभय पक्ष को सीमांकन कराने के लिए विधिवत आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई। कार्यवाही से आवेदक द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। इस तरह शासन के जन कल्याणकारी कार्यक्रम जनसुनवाई से भगवानसिंह को अपने खेत पर जाने का रास्ता मिला।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
Prev Post
Next Post