रितेश गुप्ता, थादंला लंबे इंतजार के बाद बोहरा समाज के सैयदना साहब के थांदला आने के कार्यक्रम को हरी झंडी मिली। थांदला बोहरा समाज के आमील मुस्तसीर भाई साहब ने बताया कि धर्म गुरु सैयद्ना मुफद्दल मौला साहब का थांदला आना तय हो गया है जो कि 22 फरवरी को थांदला पहुंचेंगे। उनका थांदला प्रवास कितने दिनों का होगा यह पूरा प्रोग्राम आना शेष है। धर्मगुरु के थांदला आने हेतु पुरा समाज व वरिष्ठ जन लगातार प्रयासरत थे व जैसे ही उनके आने का कार्यक्रम तय हुआ व सूचना मिली नगर व बोहरा समाज में जश्न का माहौल शुरू हो गया। बोहरा मोहल्ला आतिशबाजी से गूंज उठा व तैयारियों हेतु पूरा बोहरा समाज जुट गया। समाज के वरिष्ठ फखरुद्दीन भाई रायली, मुर्तजा भाई कल्याणपुरा, अली हुसैन बोहरा, अली भाई नाकेदार, अली असगर पटवारी सहीत वरिष्ठजनों धर्मगुरु के आगमन पर भव्य आयोजन होना बताया। बोहरा समाज धर्मगुरु के आगमन की पर बुरहानी बैंड निकला जा रहा है व आतिशबाजी शुरू हुई। ) Post navigation शासकीय उचित मूल्य की दुकान के तीन ताले तोड़ चोर लाखों का अनाज वाहन में भरकर हुए रफूचक्कर अपनी बेटी की इज्जत बचाने पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला, बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पिता पर पॉक्सो एक्ट में हुई एफआईआर