झाबुआ डेस्क। भारत संचार निगम लिमिटेड की दिन-प्रतिदिन खस्ता हाल होती सेवाओं को लेकर जिला कांग्रेस ने अपना तीव्र विरोध प्रकट किया है। जिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कहा कि केंद्र मंे कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान बीएसएनएल की सेवाएं ए-वन थी, लेकिन केंद्र मंे भाजपा सरकार आने के बाद इसकी खराब स्थिति के कारण उपभोक्ता बेहद परेशान हो गए है। जिला कांग्रेस नेता एवं जिपं अध्यक्ष भूरिया ने बताया कि केंद्र में जब तक कांग्र्रेस की सरकार थी, तब तक बीएसएनएल की सेवाएं बेस्ट थी, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद दिन-प्रतिदिन यह सेवाएं लचर होती जा रहंी है एवं आम उपभोक्ता इससे परेशान होता जा रहा है। आए दिन बीएसएनएल की केबल कटने से कई दिनों तक लेंडलाईन सेवाएं ठप पड़ जाती है। ब्राॅडबैंड भी नहीं चलने से शासकीय कार्यालयों सहित निजी कार्यालयों में भी सारे कार्य प्रभावित होते है।
लैंडलाईन एवं ब्राडबेंड सेवाएं रहीं ठप
शनिवार को भी दोपहर में बीएसएनएल सेवाएं ठप्प रहने से इसका जिला कांग्रेस ने पूरजोर विरोध किया है। दोपहर में कई घंटों तक लैंडलाईन, ब्राॅडबैंड सेवाएं, मोबाइल सेवाएं फुस्स पड़ी रहीं, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी सेवाएं भी ठप्प हो जाने से लोगांे को काफी दिक्कते आई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, युवा कांग्रेस नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, आशीष भूरिया, बंटू अग्निहोत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह राठौर लाला, जिला कांग्रेस महामंत्री हेमचन्द डामोर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष शंकरसिंह भूरिया, गौरव सक्सेना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, विजय भाबोर, ऋषि डोडियार, रिजवान खान, आलोक भट्ट, जनप्रतिनिधिगण वरूण मकवाना, अविनाश डोडियार, धुमा भाबोर आदि ने बीएसएनएल की ध्वस्त होती सेवाओं को लेकर अपना विरोध जताया है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन