बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रैक्टर पलटा, छह ग्रामीण घायल

- Advertisement -

गगन पंचाल, कल्याणपुरा
अभी कुछ देर पहले कल्याणपुरा बिसौली मार्ग पर बाइक चालक को बचाने के फेर में एव घाट होने से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। इस ट्रैक्टर ट्राली में सवार ग्रामीण, महिला, पुरुष कल्याणपुरा बाजार में दशहरा त्योहार के तहत खरीदी करने आ रहे थे। हादसे में छह लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गंभीर घायल हुए गवला, धन्ना, दादू, शारदा, हंसा को कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉ. डावर व डॉ.झानिया ने किया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं।