पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट
शुक्रवार दोपहर 3 बजे पिटोल के एक करोड़ 27 लाख की लागत से बनने वाले दो मंजिला बालक छात्रावास का भूमिपूजन झाबुआ विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं भीमपलिया सरपंच अंजू मेडा द्वारा किया गया। वर्षो से यहा पर सुदूर ग्रामो से आदिवासी बालक पढ़ने के लिये आते है। एव कई बालक तो पढ़ाई मे एवं शैक्षणिक गतिविधियो मे अव्वल रहते है। परंतु यहा पर कम सीट वाला छात्रावास होने से प्रतिभावान बालको को अपने घर से पिटोल तक आने मे बहुत समस्या होती है। इस वजह से पढ़ाई करने मे कठिनाई होती है। अब यह होस्टल निर्माण हो जाने से 50 बालको को पिटोल छात्रावास मे रहकर अच्छा पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा एवं उनका भविष्य भी सवरेगा। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रावास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया जाएगा। इस कार्यक्रम मे विधायक बिलवाल के साथ इस कार्यक्रम मे पिटोल सरपंच काना गुंडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, बहादुर हटिला, महेन्द्रसिह ठाकुर, जगदीश बडदवाल, बलवंत मेडा, कालाखूट सरपंच जोगडा बबेरिया, मंडली सरपंच मंसूर बिलवाल, तानसिंह वसुनिया विक्रम नायक, प्रतीक शाह, सूमेर बबेरीया, मकना गुंडिया, जितेन्द्र मच्छार, नरपत भाबोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला फाइनेंस बैंक का कर्मचारी, कारण अज्ञात
- रतलाम-फूलमाल रोड़ चौड़ीकरण में निर्माण कंपनी की मनमानी
- आलीराजपुर जिले को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत
- छकतला में यातायात सुधार के लिए कड़े नियम लागू, सड़क पर अतिक्रमण किया तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना
- आलीराजपुर जिला प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष राकेश तंवर ने की घोषणा
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा निकली, पूरा नगर भगवा रंग से शोभायमान
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरडू बड़ी में 12वीं में 98% और 10वीं में रहा 90.8% परिणाम
- छकतला में बड़ी वारदात: किसान के घर से 4 किलो चांदी और 1.50 लाख नकद चोरी
- तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, पूरे गांव में शोक क लहर
- जाने माने क्रिकेटर एवं शिक्षक व्यास का एक सड़क दुर्घटना में निधन
Prev Post