झाबुआ लाइव के लिए राहुल एवं गोलू पंचाल की रिपोर्ट-
काकनवानी। तीन दिवसीय नवकुंडात्मक महाविष्णु यज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन शिव मंदिर प्रांगण मे शुभारंभ गुरुवार से हो गया। इस कार्यक्रम में प्रथम दिन शाम को नानीबाई मायरा का आयोजन किया जा रहा है नानीबाई के मायरा कथा का मंदसोर की प्रसिद्ध कथावाचक हरीदासी हीनाबेन के श्रीमुख से हजारों श्रोताओं को रसपान करवाया जाएगा। श्रीश्री 108 श्रीराम (बाबा टाट वाले बाबा) के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा एवं नानीबाई के मायरे का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्र्रम यज्ञाचार्य पंडित निकुंज मोहन पंडया के मार्गदर्शन में किया जाएगा। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष दाडमचंद राठौड उपाध्यक्ष, मणीलालजी पंचाल, सचिव मनोज चैहान, कोषाध्यक्ष जगदीश पंचाल एवं सह सचिव कन्हैयालाल पंचाल ने बताया कि इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में राधाकृष्ण एवं सत्यवीर तेजाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तथा प्रतिदिन रात्रि में नानीबाई का मायरा कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 29 मई शुक्रवार को शोभायात्रा गणेशादिवेद पूजन एवं मंडप प्रवेश अग्नि स्थापना ग्रह होम मूर्ति संस्कार जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएगें। 30 मई को स्थापित देव पुजन विष्णु यज्ञ एवं रात्रि 8 बजे नानीबाई का मायरा का आयोजनद किया जाएगा। 31 मई को देव स्थापना पूजन यज्ञ आहूति प्राण प्रतिष्ठा ध्वजादंड स्थापना एवं ध्वजारोहण एवं पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इन सभी कार्यक्रमों में पधारकर धर्म लाभ लेने का निवेदन किया है।
Trending
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
Next Post