झाबुआ। पेटलावद नगर के न्यूबस स्टैंड पर हुई विस्फोट की घटना में मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों से भंेट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को रोजगार देने की घोषणा की गई थी। घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए मृतकों के वारिसो को रसोइया, चोकीदार, वाटरमैन के पद पर नियुक्ति दिये जाने के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता के निर्देशानुसार जिला पंचायत की साधारण प्रशासनिक सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 21 व्यक्तियों को रोजगार देने का अनुमोदन मृतक के परिजन की सहमति के अनुसार किया गया। सीईओ जिला पंचायत अनुराग चोधरी ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर को एक सप्ताह के भीतर काउंसलिंग कर आवेदक को मनपंसद जगह पदस्थ करने के लिए निर्देशित किया। साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में अध्यक्ष जिला पंचायत कलावती भूरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चोधरी उपाध्यक्ष जिला पंचायत चन्द्रवीर सिंह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर सहित साधारण सभा के सदस्य उपस्थित थे।
इनका हुआ अनुमोदन
गुडडीबाई पति विक्रम ग्राम दाडिया, पुनीबाई पति बहादुर निनामा ग्राम नाहरपुरा, सीमाबाई पति कमलेश ग्राम नाहरपुरा, मंजु पति शंकर देवदा ग्राम झोसर, संतोषबाई पति रमेश ग्राम दाडिया, ममता पति अमरसिंह ग्राम नाहरपुरा, चंदुबाई बेवा रामचन्द्र ग्राम झोसर, गेन्दुडी पति पुरण कटारा ग्राम असालिया, गेन्दुडी पति सुनिल भूरिया ग्राम दुलाखेडी, जमना पति नारायण ग्राम रूपगढ, रामकन्या पति हीरालाल ग्राम पेटलावद, धापु पति सुरेभा सोलंकी ग्राम पेटलावद, धुलकी बाई पति नन्दु ग्राम टेमरिया, सुरजी गाई पति कोदा ग्राम रामगढ, बुवारी बाई पति सोहन ग्राम करडावद, संगा पति दुलेसिंह ग्राम करडावद, सीेमा राठौर पेटलावद नगर, मंसूरी शहजादी बी पेटलावद नगर, शांतिलाल राठोर पेटलावद नगर, वैभव राठौर पेटलावद नगर, रामकन्याबाई पेटलावद नगर, को सहमति अनुसार वाटर मेन, रसोईया एवं चैकीदार के पद पर नियुक्ति की जाएगी।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
- 15 अगस्त एवं “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अनुभाग स्तरीय बैठक आयोजित
- पिटोल पुलिस की कार्रवाई : दो दिन में 22 दो पहिया वाहनों का चालान बनाकर 7000 हजार वसूले
- पिटोल के संकट मोचन सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
Prev Post