झाबुआ। कलेक्टर कार्यालय के वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष मे आज 7 नवम्बर को प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एसएस बंसल ने निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियो की बैठक ली।बैठक में बंसल ने निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की समस्याओं का समाधान किया। बंसल ने बताया कि कोई भी पार्टी पदाधिकारी गाडी पर नेम प्लेट लगाकर नहीं धूमेगे गाडी पर यदि प्लेट लगाकर गाडी चलती है, तो वाहन को प्रचार वाहन मानकर व्यय लेखा में व्यय जोडा जायेगा। गाडी पर लाउड स्पीकर लगाने के लिए विधिवत अनुमति प्राप्त करे, अन्यथा वाहन जप्त कर लिया जाएगा। प्रत्याशी सभा एवं रैली के लिए विधिवत परमिशन ले।
बंसल ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रतलाम एवं अलीराजपुर के जिला निर्वाचन अधिकारियों से चुनाव संबंधी तैयारी की जानकारी ली एवं आवश्क निर्देश दिए। बैठक में बंसल ने मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप प्लान के तहत निरंतर जागरूकता अभियान चलाने, पेड न्यूज पर सतत निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये। साथ ही गुजरात एवं राजस्थान राज्य से सटे हुए मतदान केन्द्रो पर विशेष निगरानी रखने के लिए निर्देश दिये। बैठक में उपस्थित दाहोद के कलेक्टर एवं एसपी को भी चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने के लिए निर्देश दिये। सभी को निर्वाचन आयोग के निर्देशो का कढाई से पालन करने के लिए निर्देश दिए।बैठक में प्रेक्षक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक निर्वाचन लडने वाले प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन
- प्रदेश में साढ़े 3 लाख मेट्रिक टन मूंग की खरीदी, सीएम डॉ. मोहन बोले- गड़बड़ी करने वालों पर लें सख्त एक्शन
- श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़
- पदोन्नति के लिए पुलिस ने माना प्रदेश के मुखिया का आभार, सीएम डॉ. मोहन बोले- सरकार आपके लिए सबकुछ करेगी
- थांदला में स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
Prev Post
Next Post