झाबुआ। रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र रतलाम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले दिन चार अभ्यर्थियो द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किये गये। आज एक भी अभ्यर्थी द्वारा एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 4 नवम्बर तक प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक किया जाएगा।लोक सभा उप निर्वाचन के लिये निर्वाचन आयोग के अनुसार 5 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 7 नवम्बर को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है। निर्वाचन लडे जाने की दशा में 21 नवम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 24 नवम्बर को मतगणना का कार्य शासकीय पोलिटेकनिक काॅलेज झाबुआ में होगा।
Trending
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया