पत्नी पर जिसने लगाया जादू टोने का आरोप तो पति ने लिया खूनी बदला

- Advertisement -

रानापुर से के. नाहर की रिपोर्ट| पत्नी पर लगा था जादू टोने का आरोप। पत्नी की हो रही थी बदनामी। पति को रास नहीं आया यह आरोप। फिर उसने रच दी ऐसी साजिश और खेला खूनी खेल की उसने पुलिस से लेकर राजनीतिक गलियारों को हिला दिया। क्या है पूरा मामला पढ़िए झाबुआ आजतक की इस खास रिपोर्ट में।

स्थानीय पुलिस को एक अंधे कत्ल का राजफास करने में सफलता मिली है।ग्राम डिग्गी में गत 9 फ़रवरी को सेकु वेस्ता निगवल की लाश उसके खेत पर मिली थी।उसकी हत्या उसके पुत्र मांगु के साढ़ू कमलिया सुमरिया भिलाला ने की थी।उसने पुलिस को बताया कि मृतक की पौत्री की बीमारी से मृत्यु बीमारी से हो गई थी।उसके बाद से मृतक कमलिया की पत्नी  लीला पर आरोप लगा रहा था कि उसने जादू टोना करके उसकी पौत्री को मार दिया।इससे पुरे गांव में सुमरिया व लीला की बदनामी हो गई थी।वह बदला लेने की फ़िराक में था।

IMG-20150215-WA0012

घटना वाली रात जब सेकु खेत पर अकेला सोया था तो उसे मौका मिल गया।उसने कुल्हाड़ी से उसके चेहरे पर वॉर कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मृतक के पुत्र मांगु ने इसे राजनितिक रंजिश में हत्या करने का आरोप  पूर्व सरपंच पर लगाया था।इससे क्षेत्र की राजनीती में उबाल आ गया था।पुलिस ने इसे चुनोति के रूप में लिया था।पुलिस अधीक्षक ,व एस डी ओ पी ने डिग्गी का दौरा किया था।

IMG-20150215-WA0013

एस पी एवं अडिशनल एस पी के मार्गदर्शन में टी आई आर सी भास्करे ,एस आई सुदामा मोरे  प्रधान आरक्षक  के एस सिसोदिया ,सरदारसिंह सहित जवान हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए थे।मुखबिर से सुचना मिली कि घटना के दिन से ही आरोपी और उसकी पत्नी फरार है।इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा इस ओर घुमा दी थी ।आरोपी के पत्नी सहित उसकी ससुराल ग्राम बलोद मुंग में छुपे होने की खबर लगते ही रविवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी उसके घर से जब्त की गई।साक्ष्य छुपाने की नियत से उसने कुल्हाड़ी का हत्था घर में चुल्हे में जलाये जाने की बात पुलिस को बताई।