झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
गत दिनों पेटलावद में अवैध रूप से भंडारण किये हुए जिलेटिन में विस्फोट होने तथा लगभग 90 से अधिक मौत होने के बाद जिले में प्रशासन अवैध विस्फोटक सामग्री के भंडारण पर कार्रवाई करने हेतु मजबूर हुआ है। जिले के थांदला, पेटलावद, झाबुआ, मेघनगर, राणापुर सभी जगह प्रशासन ने ब्लास्टिंग सामग्री के गोदामो पर छापामार कार्रवाई करना प्रारंभ कर दी। इसी कड़ी में थांदला एसडीओ राजस्व आरएस बालोदिया तथा तहसीलदार ने मंगलवार प्रातः पेटलावद रोड़ स्थित पटाखो के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। छापामार दल ने नगर से दूर बने पटाखा गोदाम पर पहुंचकर ताले खुलवाया तथा नियम विरूद्ध ज्यादा मात्रा में रखी विस्फोटक सामग्री के गोदाम को सील कर पंचनामा बनाया। शनि मंदिर के पीछे स्थित गोदाम में नियमानुसार 400 किलो हल्के तथा 100 किलोग्राम बड़े पटाखे रखने की सीमा निर्धारित थी, परंतु पटाखा व्यापारी के गोदाम में तीन अलग-अलग कक्षों में विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े बड़े पटाखे तय मात्र से लगभग 3 गुना ज्यादा थे। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में अमले विभिन्न कंपनियों के हल्के तथा भारी पटाखों की सूची बनाई। इसके अतिरिक्त अमले ने अन्य 4 जगह भी जांच की, परंतु वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद नही हुई।
कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन
पेटलावद रोड़ स्थित भद्र फायर वक्र्स नामक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्टया लायसेंस अनुसार पटाखों की मात्रा अधिक ही है, समस्त पटाखो को सूचीबद्ध कर लिया गया है तथा पंचनामा बनाकर कलेक्टर की ओर भेजा किया गया है। आगामी कार्रवाई कलेक्टर तथा लायसेंस जारी कर्ता ही करेंगे।
– आरएस बालोदिया एसडीओ राजस्व थांदला
Trending
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे
- किसी से किया दुलार, किसी के सिर पर रखा हाथ, स्कूल के पहले दिन छात्राओं से इस अंदाज में मिले सीएम डॉ. मोहन
- पूजा के दीपक से लगी आग में कबाड़े की गोदाम में भारी नुकसान
- अनाज व्यापारी की दुकान में 19 लाख रुपये की बड़ी चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
- श्री पछाट भैरव नाथ मंदिर में भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत
- पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती
Prev Post