बच्चों ने डीजे पर किया जमकर नृत्य
झाबुआ। जिला विकलांग एवं पुर्नवास केंद्र ग्राम रंगपुरा में पत्रकारोंं एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा रंग-पंचमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आजाद चैक से रंगारंग गैर निकाली गई। पश्चात विकलांग केंद्र पहुंचकर सूखे रंगों से होली खेलकर नृत्य करने का जमकर आनंद लिया गया। विकलांग केंद्र का पूरा हॉल रंगों से सराबोर हो गया। सर्वप्रथम आजाद चौक पर सभी पत्रकार एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी एकत्रित हुए और यहां से ढोल के साथ दो पहिया वाहन रैली निकाली तथा रंगों की बौछार की। यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रंगपुरा स्थित विकलांग केंद्र पर पहुंची। उक्त आयोजन पत्रकार कल्याण परिषद् के बेनर तले किया गया।
रंगों से सराबोर हुए दिव्यांश
जैसे ही रैली में रूप में सभी विकलांग केंद्र पहुंचे तो वहां हॉल में नि:शक्त छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ढोल पर नृत्य करना षुरू कर दिया गया। नि:शक्त बच्चों पर सूखे रंगों की बौछार की गई। इसके बाद डीजे पर प्रस्तुति फिल्मी, आदिवासी एवं होली के गीतों पर बच्चों के साथ यशवंत भंडारी, आसरा पारमार्थिक राजेश नागर, नीरजसिंह राठौर, अध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी, रविराजसिंह राठौर, पीडी रायपुरिया, गणेश प्रसाद उपाध्याय, प्रवीण सोनी, रामप्रसाद वर्मा, पियुष गादिया, लेखनाथ आचार्य, संदीप जैन, मनोज भानपुरिया, दौलत गोलानी, आफताब कुरैशी, अमितसिंह यादव, राकेश सोनी, राजेश बैरागी, सुनील चौहान, जवाहरभाई राठौर, शार्दुल भंडारी आदि द्वारा जमकर नृत्य किया गया। जिससे पूरा हॉल सूखे रंगों से पट गया।
पानी की बौछार की गई
इसके बाद हॉल के बाहर सूखे रंगों के पानी की बच्चों ने एक-दूसरे पर बौछार की और डांस किया। पश्चात् रंग पंचमी पर्व की सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में व्यंजनों एवं भजिए का वितरण किया गया। इस सफल आयोजन के लिए विकलांग केंद्र के संचालक शैलेंद्रसिंह राठौर द्वारा सभी पत्रकारों एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विकलांग केंद्र के स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में दिव्यांष विद्यार्थी उपस्थित थे।
Trending
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज: जोबट में 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आलीराजपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, ग्राम पंचायत बरझर प्रथम रही
- नानपुर में ईंधन का गहरा संकट गहराया, पेट्रोल पंप पर पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल नहीं
- बरवेट संकुल के स्कूलों व बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
- प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:पाटीदार समाज की विशाल शोभा यात्रा निकली भगवान का भ्रमण
- ग्राम छापरी में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रयास से चंद्रशेखर आजाद नगर के जवानिया में बनेगा नवीन 5 एमवीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र
- झाबुआ पुलिस ने यहाँ पकड़ा बड़ा आईपीएल का सट्टा