झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत हाल ही में सम्पन्न मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में रायशुमारी से नियुक्त किये गये झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा, थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, राणापुर के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरसिंह हटिला का जिला मुख्यालय पर इन मंडलों से आये भाजपा पदाधिकारियों ने पृथक पृथक स्वागत किया। झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने कहा कि नगर में भाजपा के आधार को बनाने तथा पार्टी को लोगो की आकांक्षा का प्रतीक बनाने में वे संगठन के मार्गदर्शन में कार्य करके पार्टी को ऊंचाइया प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, विजय नायर, प्रवीण सुराणा आदि ने उनका स्वागत किया। थांदला मंडल अध्यक्ष का उपाध्यक्ष राकेश सोनी, विधायक कलसिंह भाबर आदि ने पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके दूसरे कार्यकाल में पार्टी घर घर तक अपनी पहुंच बनाने में सफल होने की अपेक्षा की। बंटी डामोर ने कहा कि उनकी मातृपार्टी भाजपा है और इसके लिए वे पूरे समर्पित भाव से काम करेंगे। राणापुर के अध्यक्ष सूरसिंह हटिला का स्वागत मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह बिलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया हटिला ने कहा कि वे पूरे समर्पित भाव से पार्टी को जनजन की आस्था का केन्द्र बनाने में कोई कसर बाकी नही रखेगें । जिले भर से नव नियुक्त मंडलाध्यक्षों के स्वागत का क्रम सतत जारी है ।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह