नकली खाद बेचते राजस्थान के दो युवकों को पकड़ा

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अवैध रूप से डीएपी के नाम पर नकली खाद बेचते हुए राजस्थान के दो युवकों को सारंगी के समीप कृषि विभाग की टीम ने पकड़ा जिनके पास से 73 बेग खाद पकड़ा गया तथा इसके पूर्व ये क्षेत्र में 2000 बोरी खाद बेच चुके है। इन नकली खाद बेचने वालों को पकड़वाने में तहसील खाद बीज व्यापारी संघ का सहयोग रहा है। 300 रुपए की नकली खाद की बोरी 1050 रूपए में डीएपी के नाम पर बेच रहे थे। जानकारी के अनुसार राजस्थान के युवक उसमान पिता ईसब और त्तेयब हुसैन पिता जेकम खान के द्वारा अवैध रूप से रायल गोल्डन नामक खाद को डीएपी के रूप में बेचा जा रहा था। इन्होनें किसानों से पूर्व में बुकिंग करवाई। प्रति एक बोरी पर 100 रूपए बुकिंग चार्ज लिया। बाजार में जो डीएपी खाद 1300 से 1400 रूपए में मिलता है वह इन्होने 1050 रूपए में देने को कहा। जिस कारण क्षेत्र के हजारों किसानों ने इनके पास बुकिंग करवाई। लगभग 2000 बोरी की बुकिंग करवाई गई। जिसमें इन्होनें सभी किसानों को खाद देना प्रारंभ कर दिया। इसके अलावा इनके पास और भी खाद रखा हुआ था। जब किसानों व व्यापारियों को इस मामले में जानकारी मिली तो उन्होनेें इस सम्बंध में व्यापारी संघ के सदस्यों व अधिकारीयों को जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारीयों ने धर पकड अभियान चलाया व किसानों से जानकारी प्राप्त की तथा पता चला की राजस्थान के दो युवक सारंगी के समीप डाबड़ी फाटे पर रमेश चंद्र छोगालाल पाटीदार के मकान में खाद बेच रहे है। जिसके बाद खाद की जांच की गई तो पता चला की यह खाद डीएपी नहीं है। यह कोई अन्य खाद रायल गोल्डन के नाम पर है जो की मात्र 200 से 300 रुपए में बाजार में मिल जाता है। जिसे इनके द्वारा किसानों को 1050 रूपए में बेचा जा रहा हैै।
परेशान किसानों की जुबानी-
मेरे द्वारा भी दो बेग लिए गए थे। जिसके 2100 रूपए लिए गए। किन्तु जब पता चला तो हमने इस बारे में विभाग को सूचित किया तथा इन्हें पकड़वाया लगभग 2000 बेग क्षेत्र में बेचे गए है। बकायदा बुकिंग कर खाद लाया गया है।                                                                               -वरदा मांगु गरवाल,निवासी धावरिया किसान

————————————————–
खाद बीज व्यापारी संघ के द्वारा इन नकली खाद बेचने वालों को पकड़ाया गया है। संघ हमेशा ऐसे लोगों का विरोध करता है, जो की अवैध रूप से नकली खाद व बीज बेचते है। हमारे संघ ने हमेशा प्रशासन को सहयोग किया है। तथा स्थानीय व्यापारी इस प्रकार के गलत कार्य नहीं करते है।
                 – वर्धमान निमजा, खाद बीज व्यापारी संघ अध्यक्ष
हमारे द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी। किसानों व व्यापारियों की सूचना पर हमने खोजबीन की जब जा कर इन लोगों का पता चला तथा इन्हें 73 बोरी खाद के साथ पकडा है। प्रकरण सारंगी चौकी पर दर्ज करवाया गया है।
                                           -आरके विश्वकर्मा, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी