झाबुआ डेस्क। सद्गुरू घनश्याम प्रभु (छोटे बाबाजी) की 102वीं वर्षगांठ मंगलवार को गोपाल मंदिर में धूमधाम मनाई गई। इस पावन अवसर पर बडी संख्या में गुरूभक्तों ने उपस्थित होकर प्रभु का सानिध्य प्राप्त किया। प्रातः काल 8 बजे से ही गोपाल मंदिर में गुरूभक्तों के आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया तथा प्रातः 9 बजे से गुरूपाग पूजन एवं भजनान्जलि का कार्यक्रम हुआ। गुरूभक्त प्रभु की शरण में आकर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। वे भक्ति में इतने भावविभोर हो गए कि समय का पता ही नहीं चला। चारों ओर भक्ति का माहौल था। सभी भक्त परस्पर बधाइयां देते हुए भजन-कीर्तन एवं नाच-गाकर आनंद उत्सव मना रहे थे। भजनों में आनंदबाजा वागे गगन मां गरूड घंटा सेरी, लाखे बेसिये रे करोडे रूठिये रे तम तो भजनतणा वेपारी ओ मोहन प्यारा लागी छे तेरी माया। आज ही आनंद मारा मन मा मंदिर मे, दरशन दो घनष्याम नाथ मोरी अंखियां प्यासी रे, आओ मारा राम रे आओ मारा घनश्याम रे आदि भजनों की सभी भक्तों ने समूह में गाये। दोपहर 12 बजे हजारों भक्तो की उपस्थिति में महाआरती का आयोजन किया गया तथा मारा रस भीना गोपाल तमें , केम करी जिमाडु रे भजन गा कर भोग अर्पण किया गया। इस अवसर पर युवा और महिलाओं ने नाच-गा कर पूरे मंदिर में जम कर उत्सव मनाया। गुरूभक्तों ने इस अनोखे आयोजन का 3 दिन तक उत्साह के साथ आनंद लिया। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ व रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। गोपाल मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया तथा रात्रि में यहां की मनोरम छटा देखते ही बनती थी। मंगलवार की रात को भी देर रात तक भजनों का क्रम चला।
Trending
- करणी सेना परिवार के प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसौदिया की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
- CM हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतों के खिलाफ FIR की मांग, संविलियन और पदोन्नति के मुद्दों पर भी उठाई आवाज।
- जिद-जुनून के पक्के सीएम डॉ. मोहन, पायलट के मना करने के बाद भी यूं पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
- जनजातीय अंचल किसी तीर्थ से कम नहीं, चंद्रशेखर आजाद की जन्मभूमि पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
- क्या शहीद को भूल गया सिस्टम? 23वें शहादत दिवस पर सूना रहा स्मारक, न प्रशासन पहुंचा… न जनप्रतिनिधि
- पश्चिम एक्सप्रेस के यात्रियों का हंगामा: बामनिया स्टेशन पर पटरी पर बैठे यात्री
- आज़ाद कुटिया पर कांग्रेस का विशाल धरना-प्रदर्शन, चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर महेश पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुटे
- दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रेक बाधित कईं एक्सप्रेस यात्री गाड़िया प्रभावित
- सीएम डॉ. यादव 23 को आलीराजपुर में, बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल, देंगे करोड़ों की सौगात
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 16 सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक
Prev Post