थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – बीते दो दिनो से चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर मे गंदगी का अम्बार लग चुका है। नगर के सभी प्रमुख मार्गो एवं चोराहों पर कूडे कचरे का ढेर लग चुका है। यही नही कई वार्डो मे लंबे समय नालियों की सफाई न हाने से नालीया जाम हो कर नाली का पानी सड़कों पर निकल आया है। नगर परिषद के सफाई कर्मीयों के अपनी मांगो को लेकर निश्चीत कालीन हड़ताल पर जाने से नगर मे जगह जगह नियमित सफाई के अभाव मे गंदगी पसरने लगी है।
बीमारिया फैलने का भय
गंदगी के जमा होन से व नालीयों की सफाई न होने से नगर मे बीमारिया फैलने का भय नगरवासियों मे बना हुआ है। जाम नालियों मे मच्छरों के पनपने से मलेरिया, डेंगू व टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलने के आसार है।
स्थाई सफाई कर्मियों को नोटिस
हड़ताल पर बैठे नगर परिषद के नियमित सफाई कर्मियों को नगर परिषद द्वारा नोटिस दिया गया है कि निकाय मे स्थाई सफाई कर्मी होने के बावजूद अस्थाई सफाई कर्मियों द्वारा कि जा रही हड़ताल मे शामिल हो रहै है जबकि हड़ताल मे रखी जा रही मांगे स्थाई सफाई कर्मियों से संबंधित नही है। ऐसी स्थीती मे स्थाई सफाई कर्मियो के काम पर न आने पर उनके वेतन काटे जाने हेतु नोटिस देकर सूचित किया गया।
कोई सुध लेने नही आया
हडताल पर बैठे सफाई कर्मियो का कहना है कि दो दिन से हम हड़ताल पर बैठे है परन्तु नगर परिषद के किसी भी जिम्मेदार द्वारा आ कर उनसे कोई बातचित नहीं कि ऊपर से नोटिस थमा कर चले गए।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने स्व-सहायता समूहों को दिए 300 करोड़, झाबुआ के लिए खोला सौगातों का पिटारा
- करवड़ में कपास से भरा आयशर ट्रक पलटा, चालक गंभीर घायल
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा