झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
नगर को मिल सकती है जल्द ही बायपास की सौगात, बढ़ते हुए ट्राफिक एवं नगर से रोजाना बड़ी संख्या मे निकलने वाले भारी वाहनों से निजात मिल सकेगी। यह बात नगर मे सर्वे करने पहुंची मुख्य कार्यपालन यंत्री केशव सिंह यादव ने कही। यादव ने बताया कि बायपास हेतु सर्वे किया गया जिसमे पेटलावद रोड पर नगर पंचायत के वेस्ट वेयर एरिये से मछलईमाता, सुतरेटी, महर्षि दयानंद आश्रम के पास बजरंग बली मंदिर के समीप से होता हुआ, डिग्री कालेज के पीछे से तलावली-गुडा रोड से देवीगढ़ से 2 किमी पहले निकलेगा जो लिमड़ी रोड पर खुलेगा। यह बायपास कुल 8 किमी का होगा जिसमे तीन बड़े ओवरब्रिज होंगे। बायपास में जहां तक हो सके शासकीय भूमि का उपयोग किया जाएगा। वहत निजी भूमि मालिको को शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा। विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद की उपाध्यक्ष संगीता सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, अमित शाहजी सहीत जनप्रतिनिधि सर्वे के समय मोजूद रहे।
Trending
- 29 अप्रैल को भोपाल आंदोलन के लिए अतिथि शिक्षकों की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न
- पिटोल मुक्तिधाम में 8 लाख की लागत से समतलीकरण और विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
- बकरे खरीदने आए व्यापारी से लूट: बनी के पुल के पास घात लगाकर वारदात, 76 हजार रुपये लेकर फरार
- समाजसेवी संजय कांठी का हृदयघात से निधन
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मण्डल कार्यवाह ने 144 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल यात्रा कर लौटे डामोर का स्वागत किया
- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज: जोबट में 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा ज्ञापन
- राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर विकासखंड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
- राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर आलीराजपुर जिले की 20 ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार, ग्राम पंचायत बरझर प्रथम रही
Prev Post
Next Post