झाबुआ आजतक डेस्क की रिपोर्ट:
कलेक्टर चन्द्रशेखर बोरकर के मार्गदर्शन में जिले के निःशक्तजनों के सहायतार्थ सामाजिक दायित्व निगमन योजना के अन्तर्गत गेल इण्डिया लिमिटेड द्वारा जि
ला विकलांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से जिले के मानसिक निःशक्तजनों के उपचार एवं परामर्श हेतु अतिथि विशेषज्ञ एवं निःशुल्क जरूरी औषधी उपलब्ध करवाने हेतु राजस्व अनुभाग स्तर पर झाबुआ, थान्दला व पेटलावद उनमें सम्मिलित जनपद पंचायतों को शामिल कर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपसंचालक सामाजिक न्याय आरडी जर्हा ने बताया कि शिविर में मानसिक रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक, मनोचिकित्सक, सायकोलाॅजिस्ट, तकनीशियन आएंगे, जो शिविर में मानसिक निःशक्तजनों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियां उपलब्ध कराइ जाएगी। साथ ही उनका बुद्धि लब्धि परीक्षण कर निःशक्तजनों को जिला मेडिकल बोर्ड के माध्यम से शिविर में ही सर्टिफिकेशन करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में मिर्गी के मानसिक रोगी भी शामिल हो सकते हैं। शिविरों को सफल बनाने एवं उसके संचालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ, थान्दला एवं पेटलावद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर उनके नेतृत्व में पेटलावद में 29 मार्च को प्रातः 10.30 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 अपै्रल को थांदला के स्वास्थ्य केंद्र, 26 अपै्रल को प्रातः 10.30 बजे से झाबुआ के जिला विकलांग एवं पुनर्वास केंद्र में शिविर रखे जाएंगे। शिविर स्थल पर ही जनपद पंचायतों द्वारा उनके क्षेत्र के मानसिक निःशक्तजनों के विशेष सहायता 500 रुपए प्रतिमाह जिन्हें ऐसे पात्र निःशक्तजन जिन्हें पूर्व से यह सहायता राशि प्राप्त नहीं हो रही है एवं नियमानुसार निरामय बीमा योजना व लीगल गार्जियनशीप के अन्तर्गत लाभ दिलवाने हेतु प्रकरण भी तैयार किए जाएंगे।
Trending
- नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- छकतला में धूमधाम से मनाई गई वीर दुर्गादास जयंती, निकला भव्य चल समारोह
- देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने निकाली तिरंगा यात्रा
- वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती पर आलीराजपुर और जोबट में भव्य आयोजन, समाज भवन के लिए 5-5 लाख की घोषणा
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा रैली
- नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य
- युवा संसद में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव, कहा- राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं युवा
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Prev Post
Next Post