जिले की 50 छात्राओं का पैरा-मिलेट्री में सिलेक्शन, कोचिंग 23 अक्टूबर से

- Advertisement -

झाबुआ। पैरा-मिलिट्री फोर्स में चयन के लिए प्रदेश में दो स्थानो पर छात्राओं को कोचिंग दी जाएगी। एक सेंटर ग्वालियर में और दूसरा झाबुआ में होगा। इसके लिए पिछले महीने चयन प्रक्रिया की गई। शिक्षा विभाग ने चयनित छात्राओं की अंतिम सूची जारी कर दी। सूची में अकेले झाबुआ जिले से 50 छात्राओं के नाम है। झाबुआ की बालिकाओं को झाबुआ में संचालित होने वाले कोचिंग सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय समेकित छात्रवृति योजना प्रभारी ज्ञानेन्द्र ओझा ने बताया कि चयनित छात्राओं की कोचिंग 23 अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल शहर में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के प्रशिक्षण सह उत्पाद केंद्र में कोचिंग संचालन करना तय किया गया है। ट्रेनर और दूसरी व्यवस्थाएं हो चुकी है।
30 प्रतिशत आरक्षण
भारत सरकार ने पैरा-मिलिट्री फोर्स में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण तय किया है। इसके अलावा प्रदेश में पुलिस में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में से आदिवासी वर्ग के भी कई पद खाली रह जाते है। इसे देखते हुए छात्राओं को इस और प्रेरित किया जा रहा है। चयनित छात्राओं में 3 अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में से है। बाकी सभी 47 छात्राएं आदिवासी वर्ग की है। 50 चयनित छात्राओं के अलावा 4 छात्राओं की वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। इन सभी की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है। यहां ट्रेनिंग लेने के बाद छात्राएं पैरा-मिलिट्री और पुलिस द्वारा आयोजित भर्ती में हिस्सा लेगी। पहले से प्रशिक्षित होने के कारण उनके चयन की संभावना भी ज्यादा होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सोलंकी ने संबंधित स्कूलों के प्राचार्यो को चयनित बालिकाओं को 14 अक्टूबर तक कन्या उमावि झाबुआ में प्रवेश दिलवाने हेतु निर्देशित किया है।
जिले से इन छात्राओं का हुआ चयन
रागिनी बामनिया से, ऋतु निनामा झाबुआ से, देवली नौगांवा, लीला रामा, किरण मचार झाबुआ, मोनिका मछलईमाता, अनिता हेमराज रामा, प्रीति राजेंन्द्र रंभापुर, समता मुणिया चापानेर, रीना दुलाजी झकनावदा, सपना मोहन रंभापुर, रीतु सरदार बेडावा, पपीता रूसमाल पावागोई, सुनीता हीरा छापरी, संगीता नारसिंह कुशलपुरा, रेखा हरीश रानापुर, रवीना अर्जुनसिंह रंभापुर, रागिनी राठौड रंभापुर, शारदा डामोर झाबुआ, उर्मिला डावर झाबुआ, अश्विना मोहन रामा, मरिया मंडोरिया रामा, नेहा भुवानसिंह पारा, रोशनी डामोर झाबुआ, सुनीता सिंगाड जुनागांव, पायल मावी झाबुआ, कमला धनजी मेघनगर, रोशनी निनामा झाबुआ, वर्षा गुडिया छोटी पिटोल, सोनल पारू झापादरा, रूखमा जालम झापादरा, सुशीला रमेश कल्याणपुरा, सीमा हटीला झाबुआ, सोनल वालसिंह बामनिया, भारती दिलीप नवापाडा रामा, सोनिया रणजी रंभापुर, हतरी कुंवरसिंह पीथनपुर, सुमित्रा कालिया आम्बापारा, अगिला भुरिया आम्बा पारा, कमला गुंडिया पिटोल बडी, मंजुला दितिया खेडी, रोशनी कच्छुसिंह बामनिया, जीगु नलवाया कंजावानी, रोशनी परमार झाबुआ, रामकन्या गुलचंद देवली रामा, ललिता भारतसिंह चोरमांडली,ममता रतनसिंह रामा, रीनू रूपसिंह झुमका पारा का चयन कोंचिग के लिए हुआ है।