झाबुआ। गणेशोत्सव पर्व के अंतिम दिन रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे स्थानीय विजय स्तंभ तिराहे से शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रांे से झांकीयां निकलने का क्रम आरंभ हुआ। यह झांकीयां ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर एवं गेलहर बड़ी के पूर्व सरपंच धुमा भाबोर के नेतृत्व में निकाली गई। झांकियो का स्वागत विजय स्तंभ तिराहे पर जिला कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बंटू अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, विजय भाबोर द्वारा किया गया। यह झांकी शहर के जिला चिकित्सालय मार्ग, बस स्टैंड, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चोराहा, आजाद चोक, राजवाड़ा चोक होते हुए अपने-अपने गंतव्य स्थल पर रवाना हुई। जुलूस मे बड़ी संख्या मंे ग्रामीणजन डीजे की धुन पर मदमस्त होकर झूमते एवं नृत्य करते चल रहे थे। गुलाल से सड़के पूरी तरह से पट गई। इस अवसर पर लुगदी प्रसादी का भी वितरण आयोजको द्वारा किया गया। इस अवसर पर खुमानभाई, तेरसिंहभाई, अनसिंहभाई ढेबर, जोगड़ियाभाई, भारू मावी, निहालभाई आदि सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
Prev Post
Next Post