झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
10 दिवसिय गणेश उत्सव की धूम के बाद अनंत चतुर्दशी पर गाजे बाजे के साथ गजानन को किया विदा। दो तिथियों के संयुक्त होने सुबह से ही नगर की पद्मावती नदी पर प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानो पर श्रद्धालुओ द्वारा विसर्जन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निर्धारित स्थल दशहरा मैदान पर सैकड़ो ग्रामीण झांकियां एकत्रित हुई, जहां धर्मसभा मे हजारो की सख्या मे उपस्थित ग्रामीणजनो को संबोध्ति करते हुए संघ के जिला प्रचार विजेन्द्र सिंह चोहान एवं खुमसिंह महाराज ने कहा कि हमने जिस तरह श्रद्धा भाव से गणेश जी की 10 दिनो तक पूजा अर्चना की उसी तरह हमे पूरे वर्ष पूजा करना चाहिए, जिससे हमे वर्ष भर गणेश जी का आशाीष प्राप्त होता रहे है। धर्म सभा के पश्चात सभी झांकियां नगर के प्रमुख मार्गो मे भ्रमण करती हुई अपने अपने ग्रामो मे पहंुच विसर्जित की गई। नगर मे जगह जगह झाकियो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रात्रि मे नगर की झांकियां निकाली गई व पद्मावती तट पूजा अर्चना एवं आरती कर विसर्जित की गइ।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
- सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- सिंहस्थ को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने सुनाए रोचक किस्से, बताया क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी इस बार
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- प्रदीप सिसौदिया बने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष