झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
प्रतिवर्षानुसार स्थानीय वैकुंठ धाम गुरुद्वारा मे 31 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को महोत्सव के रुप मे धूमधाम से मनाया जाएगा। वैकुंठ धाम के आश्रम प्रभारी प.भुदेव आचार्य ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे जिसमे प्रातः 3 से 6 बजे अन्नदाताजी का महाभिषेक, प्रातः 6 बजे मंगला आरती, जिसके पश्चात गुरुदेव का पादुका पूजन एवं दोपहर 1 बजे महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। रात्रि मे नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। आयोजन मे आसपास क्षेत्र के अलावा गुजरात, राजस्थान व महाराष्ट्र से गुरुभक्त पहुंचेंगे। गुरुद्वारा न्यास के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष रंग आचार्य, कोषाध्यक्ष भागवत शुक्ला, सचिव जया पाठक, आयोजन समिति के तुषार भट्ट, राजेन्द्र सोनी, न्यासी ओमप्रकाश वैरागी, दीपक आचार्य ने गुरु भक्तो से आयोजन में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Trending
- मां नागणेचा कल्ला जी धाम पाटोत्सव: कांच के गिलासों और सात मटकियों पर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
- एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना
- तेजी से प्रगति कर रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- राम राज्य की भावना पर चल रही हमारी सरकार
- उदयगढ़ में वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन
- बखतगढ़ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं तिलहन मिशन के तहत बीज वितरण, जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान रहे मौजूद
- खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के खिलाफ आदिवासी किसानों का गुस्सा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
- कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करवड़ का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- NEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को
- झाबुआ को मिले नए सीएमएचओ: डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने संभाला पदभार, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति
- यात्रियों से भरा टेंपो दीवार से टकराया, दो की मौत
Next Post