झाबुआ। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने मंगलवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। जीत का यदि आकलन किया जाए, तो इस जीत के पीछे जिले की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कलावती भूरिया की विशेष भूमिका है। उनकी दिन रात मेहनत का परिणाम बताया जाता है कि जिले की तीनों विधानसभा से कांग्रेस को भारी बढ़त मिली है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को विजयी बनाने के लिए जिले के गांवों-गांवों में जाकर सभाएं ली तथा कांतिलाल भूरिया के पक्ष में पूरजोर प्रचार किया। वह कांतिलाल भूरिया की जीत में मील का पत्थर साबित हुई है। जिले में कांग्रेस में जान फूंकने वाली कलावती भूरिया ने पूरे निश्पक्ष भाव से कांतिलाल भूरिया के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया तथा गांव-गांव जाकर राज्य एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजन को अवगत करवाया।
प्रयास लाए रंग – आखिरकार भूरिया के प्रयास रंग लाए ओर जिले की तीनों विधानसभा झाबुआ, थांदला एवं पेटलावद से कांग्रेस को भारी बढ़त मिली। जब कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आए तो सुश्री कलावती भूरिया का उत्साह भी देखते ही बना। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए निरंतर कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के पक्ष में जान डालने का कार्य किया। कांतिलाल भूरिया के जीतने पर भूरिया ने भी जमकर खुशी जाहिर की एवं वे वियजी जुलूस में वाहन पर कांतिलाल भूरिया के साथ जनता का अभिवादन करती नजर आई।
जिपं एवं जिकां कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कांतिलाल भूरिया की जीत के बाद कहा कि यह प्रदेष के मुख्यमंत्री, जो अपने आप को मामा कहते है, उनकी हार है और कांतिलाल भूरिया की जीत है। कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पूर्व शासनकाल में एवं केंद्र में रहते हुए अनेकांे विकास कार्य किए एवं संसदीय क्षेत्र को भी कई सोगाते दी, जिसके चलते जनता ने कांग्रेस पर पुनः भरोसा किया और भाजपा को करारी मात दी। वर्तमान में प्रदेश की भाजपा सरकार एवं केंद्र में मोदी की सरकार से जनता त्रस्त है। महंगाई में आमजन की कमर तोड़ दी। किसानांे को फसलों का मुआवजा नहीं मिला। सरपंचों से उनके अधिकार छीन लिए गए है। अधिकार मांगने पर उन पर लाठीचार्ज किया गया, संसदीय क्षेत्र की जनता से इसका हिसाब उनको दिया है और कांग्रेस पर भरोसा किया है। उन्होंने इसके लिए संसदीय क्षेत्र के सभी मतदाताआंे को तहेदिल से आभार माना है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन