झाबुआ । संसदीय क्षेत्र रतलाम-झाबुआ में होने वाले संसदीय उप चुनाव में भाजपा प्रत्याषी निर्मला भूरिया को विजय दिलाने एवं उनके समर्थन में पूरे संसदीय क्षेत्र के 10 स्थानों पर 7 एवं 8 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान सघन प्रचार करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, महामंत्री प्रवीण सुराणा एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री सभी स्थानों पर हेलिकाप्टर से पहूंच कर जन सभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 7 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षत्र के शिवपुर से प्रचार अभियान का शुरु करेंगे। प्रातः 11 बजे शिवपुर में सभा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे इसी विधानसभा क्षेत्र के पंचेड में, दोपहर 1.30 बजे थांदला विधानसभा के काकनवानी में, दोपहर 3 बजे आलीराजपुर क्षेत्र के गा्रम सोरवा में और 4 बजे पेटलावद क्षेत्र के झकनावदा में शिवराजसिंह की वृहद सभाएं होगी। इसी तरह 8 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जोबट विधानसभा क्षेत्र के खट्टाली और दोपहर 12.30 बजे उदयगढ, दोपहर 1.30 बजे थांदला विधानसभा क्षेत्र के खवासा और दोपहर 3 बजे बाजना विधानसभा क्षेत्र के गा्रम कुंदनपुर तथा 4 बजे सैलाना क्षेत्र के गा्रम निमलीपाडा मे मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।
Trending
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
Prev Post