झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की स्पेशल रिपोर्ट-
आमतौर पर देश में पिछड़े माने जाने वाले झाबुआ जिले में अब जागरूकता बढ़ रही है ।सरकार की अति महत्वपूर्ण आधार योजना के प्रति लोगों के रुझान का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 26 अप्रैल को थांदला ब्लॉक के खवासा सेक्टर के ग्राम मकोडिया के एक दंपति ऐतरी पति कन्हैयालाल सिंगाड़ ने सरकार के प्रचार प्रसार से प्रेरित होकर अपने 1घंटे 40 मिनट के नवजात शिशु प्रभुदयाल का खवासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही आधार पंजीयन करवा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा के सुपरवाइजर प्रवीण गौड़ ने बताया कि बच्चे का जन्म 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ था। खवासा के आधार केंद्र संचालक हेमंत चोपड़ा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर बच्चे का इनरोलमेंट 2 बजकर 59 मिनट और 51 सेकंड पर कर दिया गया, जिसका इनरोलमेंट नं 1277/25038/00573 है। मेडिकल ऑफिसर हरिओम गुर्जरए डॉ पंकज खतेडिय़ा, रमेश लौहार और एएनएम आशा कटारा की उपस्थिति में आधार संचालक हेमंत चोपड़ा द्वारा किया गया यह इनरोलमेंट संभवत: देशभर में अभी तक की सबसे कम उम्र का इनरोलमेंट है। समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों के अनुसार इसके पूर्व में 2 घंटे के बच्चे का इनरोलमेंट किया जा चुका है।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन