झाबुआ। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर झाबुआ जिले के पत्रकार दोलत गोलानी का भोपाल में सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शाॅल ओढ़ाकर शिल्ड प्रदान की गई। सम्मान उन्हें मप्र विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार शिवकुमार चोबे द्वारा प्रदान किया गया।अवसर था मप्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह एवं प्रांतीय सम्मेलन का। इस अवसर पर विधायक विश्राम गृह, शहीद भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उनके सलाहकार चोबे उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में मप्र विधानसभा अध्यक्ष शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, सनत जैन एवं रमेश शर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने की।
25 पत्रकारों का किया गया सम्मान – सम्मान समारोह एवं प्रांतीय सम्मेलन को अतिथियांे द्वारा संबोधित करने के पश्चात् प्रदेश के कुल 25 पत्रकारांे का समारोह में सम्मान किया गया। जिसमें झाबुआ जिले से पत्रकार दोलत गोलानी का सम्मान अतिथियांे द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। यह सम्मान उन्हंे स्व. अविनाश चन्द्र राय की स्मृति में प्रदान किया गया। अपने सम्मान के प्रत्योत्तर में गोलानी द्वारा यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शारदा एवं चयन समिति का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से यूनियन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यांे के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
Trending
- पिटोल के सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं